आईसीडीएस विभाग आंगनबाड़ी केंद्र को पूरी तरह डिजिटल बनाने की कवायद शुरू कर दिया है। सभी केंद्रों पर मोबाइल से ऑनलाइन रिपोर्ट बनाना व उसे विभाग को भेजना भी है। बच्चों व लाभुक महिलाओं का भी डाटा ऑनलाइन तैयार करना है। इसके लिए पोषण ट्रेकर एप विभाग बनाया है। जिसकी ट्रेनिंग सोमवार को सीडीपीओ कार्यालय परिसर में हुई।सोमवार को प्रशिक्षण रघुनाथपुर व शंकर सरैया उत्तरी पंचायत के आंगनबाड़ी सेविका को मिला। जिसमे प्रशिक्षक ब्लॉक कोर्डिनेटर मृगांक राज ने बताया की आंगनबाड़ी केंद्र की सभी गतिविधि को पोषण ट्रेकर में लोड करना है। बच्चो का वृद्धि निगरानी, वजन लंबाई, होम विजिट, पोषाहार, टीएचआर सहित अन्य गतिविधियों को पोषण ट्रेकर पर लोड करते रहना है। यहां तक कि आंगनबाड़ी खोलने से लेकर बंद करने तक को भी पोषण ट्रेकर से करना है। प्रशिक्षण में महिला पर्वेक्षिका श्यामा सुरभि, आंगनबाड़ी सेविका नंदा सिन्हा, चंदा यादव, रेणु कुमारी, मुंद्रिका कुमारी, तनु कुमारी, प्रियंका कुमारी, संवारी देवी सहित कई थीं।
जाति आधारित गणना को लेकर घर पर पहुंच रहे प्रगणक अधिकारी शुरू की गणना कोटवा प्रखंड में जातीय जनगणना को लेकर लोगों के घरों पर पहुंच कर प्रगणक,गृह स्वामी से जाति आधारित गणना के संबंध की बात चीत कर उसके मकानों पर गृह संख्या ,और मकान संख्या प्रगणक द्वारा लिखी जा रही है तथा प्रगणक द्वारा गृह स्वामी का नाम और परिवार में सदस्यों की संख्या लिखी जा रही है आगे आपको बता दे कि 7 जनवरी को कोटवा गांव से बीडीओ सरिता आजाद के द्वारा जातीय गणना की शुरुआत की गई थी ,कररिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 में प्रगणक कौशल कुमार ने मकानों की गिनती शुरू की ।
प्रखंड के प्रधान शिक्षको को दिया गया शाला सिद्धि का प्रशिक्षण 15 जनवरी तक पोर्टल पर ऑन लाइन सबमिशन करने का निर्देश अम्बिका प्रसाद/कोटवा कोटवा:( पूर्वी चंपारण )।प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय कोटवा बडहरवा में सोमवार को प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षको को शाला सिद्धि का प्रशिक्षण दिया गया।अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामविजय यादव ने की ।प्रखंड प्रशिक्षक सतीश कुमार ,सुनील कुमार प्रसाद एवम जिला स्तरीय प्रशिक्षक जय प्रकाश ठाकुर एवम रूपेश कुमार रवि द्वारा न्यूपा नई दिल्ली के द्वारा विकसित पोर्टल पर विद्यालय के सुधार हेतु स्वमुल्यांकन कर सात आयामों के 46 मूल मानकों पर विस्तार से कार्यशाला में बताया गया।साथ ही स्कूल संसाधन शिक्षण प्रकिया,बच्चो की प्रगति,बच्चो की उपलब्धि एवं विकास,अध्यापकों के कार्य निष्पादन का प्रबंधन एवं समुदाय के गुणात्मक सहभागिता आदि बिंदुओं पर भी प्रशिक्षकों द्वारा प्रकाश डाला गया। वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम विजय यादव ने शाला सिद्धि की महत्ता एवं निर्धारित लक्ष्य को बताते हुए 15 जनवरी 2023 तक पोर्टल पर ऑन लाइन सबमिशन करने को कहा गया।इस कार्यशाला में वीरेंद्र कुमार मिश्रा,विकास चंद्र वर्मा, मो अखलाक हुसैन,दिलीप कुमार,राजकिशोर ठाकुर,सुनील प्रसाद,अजीत कुमार,अनंत कुमार गुप्ता,पप्पू रजक,रामसुंदर साह,सहित सभी प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।
मोतिहारी शहर के वार्ड नंबर 17 स्थित कोल्हुआर्वा मोहल्ले में रामरेखा नहर पथ का अतिक्रमण कर एक स्थानीय व्यक्ति ने आवागमन अवरुद्ध कर दिया है। इतना ही नहीं सरकारी योजना से निर्मित ईंट सोलिंग को उखाड़ उस व्यक्ति ने पथ को अतिक्रमित कर पक्का निर्माण कार्य कराया है। इसके कारण मोहल्ले के सैकड़ों लोगों का आवागमन बाधित होने से आक्रोश है। इससे परेशान नरेंद्र प्रसाद, शंभूनाथ, विजय कुमार आदि मोहल्ले वासियों के दिए गए आवेदन पर डीएम ने डीसीएलआर सदर व अंचल अधिकारी सदर को कार्रवाई का आदेश दिया है। इस मामले को लेकर रविवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर थाना पुलिस ने हो रहे अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। साथ ही इस मामले को लेकर अंचल अधिकारी सदर पिंटू कुमार ने भूमि का कागजात तलब किया है। अंचल अधिकारी श्री कुमार के अनुसार इसके पूर्व भी उक्त अवैध पक्का निर्माण कार्य पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद दुबारा इस तरह का कार्य किया जाना गंभीर बात है। उन्होंने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की जायेगी।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन पीपराकोठी के चांदसरैया बाजार की 14 कट्ठा जमीन ढूंढने में लगी है। कोर्ट के आदेश के आलोक में डीएम के निर्देश पर भूमि ढूंढने में अंचल कार्यालय का पसीना निकल रहा है। भूमि की पैमाइश जब आरम्भ की गई तो क्षेत्र में सनसनी फैल गया। प्रारंभ संकेतों से पता चला है कि करीब 20 आलीशान मकान भूमि पर बने हुए हैं। वर्ष 2006 से लोगों द्वारा हाट की जमीन पर कब्जा कर आलीशान मकान बना लिया गया। वहीं हाट का संचालन स्कूल परिसर में होने लगा। समाजसेवी चुमन जयसवाल ने हाईकोर्ट में लंबी लड़ाई लड़ी। जिसके बाद कोर्ट ने प्रशासन को चार माह का समय देते हुए मामले में कार्रवाई करने का आदेश जारी किया। हालांकि एक दिसम्बर से पैमाइश कार्य कच्छप गति से चल रहा है। वहीं कोर्ट ने प्रशासन को मीना बाजार की 59 डिसिमिल भूमि को भी ढूंढने का आदेश दिया है। आलिशान बने मकान के नीचे बाजार की भूमि का स्पॉट है। वहीं वर्षों से इस भूमि पर लगने वाली बाजार कागज में हीं लगाया जाता रहा है।कई बार सरकारी अमिन उक्त भूमि की पैमाइश कर हार चुके हैं। परंतु भूमि की पैमाइश रिपोर्ट नहीं सौंपा गया। पीपराकोठी में चांदसरैया बाजार व मीना बाजार के नाम भूमि अलग-अलग दो स्थानों पर विभाग द्वारा निबंधित है। परंतु दोनों बाजार की भूमि स्पॉट से गायब है। दोनों बाजार के नाम पर प्रतिदिन प्राथमिक कन्या विद्यालय चांदसरैया के परिसर में संचालित होती हैं। क्या कहते हैं पदाधिकारी: सीओ निरंजन मिश्र ने बताया कि चांदसरैया हाट के भूमि की पैमाइश की गई है। मीना बाजार के भूमि की पैमाइश करा शीघ्र ही रिपोर्ट सौंपा जाएगा।
जाति आधारित गणना को लेकर घर पर पहुंच रहे प्रबंधक शुरू की गणना कोटवा /पूर्वी चम्पारण प्रखंड में जातीय जनगणना को लेकर लोगों के घरों पर पहुंच कर प्रगणक,गृह स्वामी से जाति आधारित गणना के संबंध की बात चीत कर उसके मकानों पर गृह संख्या ,और मकान संख्या प्रगणक द्वारा लिखी जा रही है तथा प्रगणक द्वारा गृह स्वामी का नाम और परिवार में सदस्यों की संख्या लिखी जा रही है आगे आपको बता दे कि 7 जनवरी को कोटवा गांव से बीडीओ सरिता आजाद के द्वारा जातीय गणना की शुरुआत की गई थी ,कररिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 में प्रगणक कौशल कुमार ने मकानों की गिनती शुरू की । आगे पर प्रगणक से सुनते हैं
परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर डायट,मोतीहारी एवं शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय,दरियापुर में 9 जनवरी से 13 जनवरी तक होने वाले नव नियुक्त शिक्षकों के 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण को विभागीय अधिकारियों का अमानवीय आदेश करार दिया है। कहा कि इस भीषण हाडकंपाती ठंड में जहाँ विद्यालयों में बच्चों के लिए शैक्षणिक कार्य को स्थगित रखा गया है वहीं नव नियुक्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को इस आवासीय प्रशिक्षण में भेजा जाना कहीं से भी उचित नही है खासकर उन शिक्षिकाओं के लिए पहाड़ जैसा है जिनके गोद मे अबोध शिशु हैं। विभागीय पदाधिकारी कोई भी आदेश निकालने से पहले परिस्थितियों के बारे में जरा भी सोंचते नहीं हैं। यही प्रशिक्षण अगर फरवरी या मार्च महीने में भी मे आयोजित किया जा सकता था।
जन सुराज पदयात्रा के मोतिहारी अधिवेशन में पूर्वी चंपारण के अलग-अलग प्रखंडों से आए हज़ारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने सोचा था जन सुराज में 10 हजार अच्छे लोगों को जोड़कर दल बनाया जाए। लेकिन मौजूदा समय में देखें तो यह संख्या 1 लाख हो गई है। पश्चिम चंपारण में ही ये संख्या 45 हजार से ज्यादा हो गई है। जरा सोचिए कि जिस दिन पूरे बिहार में पदयात्रा हो गई तो कितने लाख लोग जुड़ जाएंगे। बिहार के सभी लोग आपस में बैठकर तय करेंगे कि दल बनना चाहिए या नहीं। कहा कि जन सुराज प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा, यह हर उस लड़के का होगा जो बिहार को विकसित देखना चाहता है। यह दल हर उस आदमी का होगा जिसे अपने घर-परिवार बिहार की चिंता है। मैं जहां जिस पंचायत में चल रहा हूं, वहां हर समस्या को नोट कर रहा हूं, जिसमें मेरा साथ देश-विदेश के 500 से 600 लोग दे रहे हैं। जिस दिन यह पदयात्रा पूरी हो गयी उसके 2 से 3 महीने बाद आने वाले 10 साल के विकास का योजना आप सभी बिहार वासियों के सामने रखेंगे।
दरौदा प्रखंड क्षेत्र में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड व शीतलहर की वजह से मानव जन-जीवन के साथ ही पशुओं की भी मुश्किल बढ़ गई है। ठंड में ठिठुर रहे पशुओं को पशुपालक, चट्ट ओढ़ाकर इससे निजात दिलाने के प्रयास में हैं। लेकिन, इस ठंड ने उनकी हर कोशिश नाकाम करने की ठान ली है।ठंड का सबसे अधिक असर दुधारू पशुओं में दिख रहा है। ठंड केपशुओं का आहार तो कम हुआ ही है। पानी पीने की क्षमता भी कम हो गई है। ऐसे में, दुधारू पशु दूध भी कम कर रहे
अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरेराज ने पहाड़पुर प्रखण्ड के पांच आंगनबाड़ी सेविकाओं ने दायर किये परिवाद के संदर्भ में सीडीपीओ पहाड़पुर को तलब किया है। लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के यहां दायर परिवाद में सेविका व परिवादी कमलावती कुमारी सरेया चौबे टोला,शांति देवी सरेया टोला मठिया ने कहा है कि हमलोगों की शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण पत्रों की जांच करा ली गयी है। वहीं सीडीपीओ माधुरी कुमारी ने बताया कि उक्त सभी सेविकाओं का प्रमाण पत्र अमान्य घोषित कर दिया गया है। पीजीआरओ लखिन्द्र पासवान ने बताया कि सीडीपीओ को कागजात के साथ न्यायालय में ससमय उपस्थित होने का आदेश दिया गया है ।
