कुष्ठाश्रम परिवार के पंद्रह बच्चियों के इस कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए अनुमण्डल प्रशासन की ओर से मंगलवार को स्वेटर का वितरण किया गया। एसडीओ संजीव कुमार की उपस्थिति में नगर पंचायत अरेराज केमुख्य पार्षद अमितेश कुमार पांडेय,उप मुख्य पार्षद अहमद अली आजाद,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रविरंजन कुमार पांडेय, वार्ड पार्षद श्रवण कुमार,प्रमोद महतो , डीसीएलआर सन्नी कुमार सौरभ,अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी थे।
अरेराज के मुख्य बस स्टैंड के पास बीस बेड का रैन बसेरा संचालित है। जिस रैनबसेरा का संचालन नगर पंचायत करता है। उक्त रैनबसेरा दो कमरों में संचालित होता है। जिसमें एक कमरा पुरुषों के लिए व दूसरा कमरा महिलाओं के लिए है। दोनों कमरों में बेड पर कम्बल व मच्छरदानी है। इसके अतिरिक्त ठंड को देखते हुए रैनबसेरा का पास अलाव का भी व्यवस्था रहता है। उक्त रैन बसेरा में सुदूर ग्रामीण इलाके के राहगीर व असहाय लोग रहते हैं। जिन्हें भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है।
नगर निगम क्षेत्र वार्ड 31के रहने वाले भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ई.ललन कुमार का फर्जी आईडी बनाकर फेसबुक पर गलत पोस्ट किया जा रहा है। जिससे मर्माहत ई. ललन ने रघुनाथपुर ओपी में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करायी है। उन्होंने बताया कि उनकी मां विद्यावती देवी वार्ड 31 से वार्ड पार्षद बनी हैं। इधर 6 जनवरी से उनका फर्जी तरीके से फेसबुक आईडी बनाकर गलत मैसेज डाला जा रहा है। फेसबुक पर उनकी फोटो भी डाली गई है। गलत पोस्ट किए जाने से उनकी सामाजिक व राजनीतिक छवि धूमिल किया जा रहा है। गलत पोस्ट से वे मानसिक रूप से काफी परेशान है। उन्होंने आशंका जाहिर किया है की उनके विरोधी ही गलत आईडी बनाकर ऐसा कर रहे हैं। ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि तकनीकी सेल से जांच कराई जा रही है।
प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार दोपहर को पंचायत समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख सुनिता देवी व मंच संचालन बीडीओ सह कार्य पालक पदाधिकारी नीरज सिंह ने किया। हालांकि कतिपय कारणों से प्रखंड मुखिया संघ ने इस बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक में पूर्व के बैठक की समीक्षा की गई। अधिकांश सदस्यों ने नाराजगी जाहिर करते बताया कि किसी भी प्रस्ताव पर कोई अमल और अनुपालन नहीं होता। शिक्षा विभाग के प्रस्तावों पर बीईओ ब्रजकिशोर सिंह ने सदन को बताया कि नौ साल से जिन भूमिहीन विद्यालय के लिए भूमि नहीं मिला उन्हें चिन्हित कर दो माह के अंदर बगल के स्कूल में टैग कर दिया जायेगा। मध्य विद्यालय रामपुर में शिक्षक की कमी दूर करने के लिए कृष्ण नंदन प्रसाद की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। पकड़िया, पुरैनिया व अन्य उपस्वास्थ्य केंद्र के हमेशा बंदी के सवाल पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एजाज अहमद ने बताया कि सभी केंद्र खुल रहे हैं। कृषि इनपुट वितरण में उगाही सहित अन्य मामले उठाए। क्षतिग्रस्त फसल नुकसान भरपाई में किसान सलाहकार द्वारा अपने संबंधियों को पूर्ण भुगतान करने के प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इंटर की प्रायोगिक परीक्षा मंगलवार से प्रारंभ हो गयी। परीक्षा जिले के 108 केंद्रों पर संचालित हो रही है। जिसमें, 117 स्कूल के छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इसमें, भौतिकी विषय में 15566, रसायन शास्त्र में 15648, जीव विज्ञान में 9930, एग्रीकल्चर में 75, सीएससी में 98, एमडब्ल्यूटी में4, ईपीएस में 2496,वाईपीई में 16, म्यूजिक में 2076, गृह विज्ञान में 17568, भूगोल में 21389, मनोविज्ञान में 21610 परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रायोगिक परीक्षा 20 जनवरी तक आयोजित होगी। कड़ाके की ठंड के कारण परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा महिला कॉलेज व एसएनएस कॉलेज के द्वारा भी परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एलएनडी कॉलेज में इंटरमीडिएट प्रायोगिक परीक्षा आरंभ एलएनडी कॉलेज में मंगलवार को इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा आरंभ हो गई। केंद्राधीक्षक प्रो. अरुण कुमार के हवाले से मीडिया प्रभारी डॉ.कुमार राकेश रंजन ने बताया कि मंगलवार को दोनों पालियों में भौतिकी व रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा हुई।परीक्षा 10 जनवरी से शुरू होकर दो पालियों में 18 जनवरी तक चलेगी।प्रथम पाली पूर्वाह्न 0900 बजे से अपराह्न 1215 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपराह्न 0100 बजे से संध्या 0415 बजे तक है। पूर्व निर्धारित प्रायोगिक परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विज्ञान संकाय में भौतिकी एवं रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा तिथिवार व अनुक्रमांकवार 10 जनवरी से शुरू होकर 18 जनवरी तक दो पालियों में चलेगी।जीव विज्ञान की परीक्षा तिथिवार व अनुक्रमांकवार 13,14,16,17 व 18 जनवरी को दो पालियों में ली जाएगी।कला संकाय में भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा तिथिवार व अनुक्रमांकवार 13, 14, 16, 17, 18 व 19 जनवरी को दो पालियों में ली जाएगी।मनोविज्ञान पत्र की प्रायोगिक परीक्षा तिथिवार व अनुक्रमांकवार 14 जनवरी, 16 जनवरी, 17 जनवरी एवं 18 जनवरी को दो पालियों में ली जाएगी।
प्रायोगिक परीक्षा के लिए बनाए गए चार केंद्र बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आगामी एक फरवरी से शुरू होने वाली इंटर परीक्षा के पूर्व मंगलवार से इंटर की प्रायोगिक परीक्षा शुरू हुई। कई केंद्रों पर बुधवार से यह परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा को लेकर चार केंद्र बनाए गए है।ढाका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार से परीक्षा शुरू हुई।यहां उत्क्रमित प्लस टू स्कूल, बड़हरवा लखनसेन, चन्दनबारा, फुलवरिया, तेलहारा कला व बालिका उत्क्रमित प्लस टू स्कूल, करमावा का भी केंद्र बनाया गया है।यहां 350 परीक्षार्थी साइंस व 350 परीक्षार्थी आर्ट्स विषय के शामिल हो रहे है। वहीं एम ए यू उर्दू उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरवा में 120 परीक्षार्थियों की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षार्थियों को सुबह में आने में काफी परेशानी हुई। कई परीक्षार्थी देर से पहुंचे, जिसके कारण देर से परीक्षा शुरू हुई। केंद्र पर परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक गर्मी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। ठंढ की वजह से परीक्षार्थियों को लिखने में भी परेशानी हो रही थी। एचएम वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रोल नंबर के अनुसार सभी विषयों की परीक्षा ली जा रही है। ताकि परीक्षार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। उत्क्रमित प्लस टू स्कूल, भंडार व कुंडवा चैनपुर में मंगलवार से परीक्षा शुरू नहीं हो पाई। यहां बुधवार से परीक्षा शुरू होगी।
गणतंत्र दिवस समारोह पर राष्ट्रगान व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अंबेडकर भवन स्थित बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय के सभागार में मंगलवार को एक बैठक हुई। अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी विद्यालय के शिक्षक व संस्थाओं से जुड़े लोग उपस्थित हुए। 07 जनवरी को डीएम शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में हुई बैठक के पश्चात जारी दिशा- निर्देश के अनुरूप आज की बैठक हुई।डीईओ श्री कुमार ने गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन पर राष्ट्रगान की प्रस्तुति व सायंकालीन सांस्कृतिक समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की। छात्र- छात्राओं को 21 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से नगर भवन में स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।
पीपराकोठी में एनएच पर मोहनापुल के समीप एक अनियंत्रित स्कार्पियो कार में ठोकर मार दिया। जिससे कार गड्ढे में पलट गया। व सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए मोतिहारी भेजा गया। घायल की पहचान सुगौली के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार के रूप में हुई। वहीं स्कार्पियो सवार चला रहे व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि कार पीपराकोठी की ओर जा रहा था।
जातीय गणना को लेकर बिहार में सियासत तेज हो गई है पब्लिक की मन की बात सुनते हैं बिहार में जातीय गणना शुरू होते हैं सियासत के तेज हो गई है जहां सत्ता पक्ष का कहना है कि जाति आधारित गणना से समाज में दबे कुचले जातियों का विकास होगा लेकिन वही विपक्ष का मानना है कि जातीय आधार पर गणना न होकर आर्थिक आधार पर गणना होने सर कमजोर वर्ग के लोगों का विकास होगा आगे आगे सामुदायिक संवाददाता लोगों से बात की तो पता चला कि कुछ लोगों ने बताया कि जाति आधारित गणना होने पर कमजोर और दबे कुचले जातियों का विकास होगा लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि जाति आधारित गणना ना होकर आर्थिक आधार पर गणना हो तो कमजोर वर्ग के लोगों का विकास होगा
दहेज हत्या के मामले में बरहरवा कला एक आरोपी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया कोटवा थाना क्षेत्र से विभिन्न मामलों में 3 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया , आपको बता दें कि दहेज हत्या के मामले में कोटवा कांड संख्या 357/22 में बरहरवा कला से सोहन महतो का पुत्र मुकेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा वही कोटवा कांड संख्या 307/22 में मुन्ना ठाकुर और राजन ठाकुर को 407 आईपीसी की धारा में सोबैया से गिरफ्तार किया गया है प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों को जेल भेज दिया गया।
