जमालपुर से इमतियाज़ अालम जी कहते है कि दो सौ मीटर पटरी बिछाने काम शेष,मुंगेर गंगा ब्रिज से भागलपुर जाने के लिए ट्रैनो का परिचालन जल्द से जल्द शुरू करने की दिशा में इस्टर्न रेलवे के अधिकारियों ने बरसात को देखते हुए बाईपास निर्माण को पंद्रह दिन की और मोहलत दे दी है। ये कार्य 15 जुलाई के पहले तक पूरा करना है हालांकि बाईपास निर्माण अब अंतिम चरण पर है,दौलतपुर से मुंगवारा के 212 नंबर पूल तक अभी 500 मीटर तक ही पटरी बिछाई गयी है,शेष 200 मीटर पटरी बिछाना अभी बाकी है,इसके लिए मिट्टी भराई का कार्य जोरो पर है। इस बावत डिप्टी कंस्ट्रक्शन इंजिनीयर ने बताया की अब तक लगभग 80 % काम पूरा हो चुका है,सिर्फ अाम रास्ता के उपर मिट्टी भराई कर पटरी को दौलतपुर से मुंगेर-जमालपुर लाइन से जोड़ना है। दोस्तों अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल करें हमारा निःशुल्क 08800097458 पर।

जमालपुर से प्रिंस जी कहते है कि बिहार सरकार द्वारा शराब पर पूर्ण प्रतिबंद लगाए जाने के बाद से, जहां एक ओर शराब का सेवन करने वालो एवं शराब का रोजगार करने वालो के प्रति कार्यवाई की जा रही है वही कुछ शक्स ऐसे भी है जो इससे बाज नही अा रहे है। जमालपु थाना क्षेत्र से शराब का सेवन किए हुए दो युवको को गिरफ्तार किया गया, इन्हें थाना ले जा कर ब्रेथ एनालायजर से जांच किया गया,शराब सेवन की पुष्टि होने पर दोनो युवको को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जा कर उनका मेडिकल कराया गया। चिकित्सा ने भी उन दोनो युवको का शराब सेवन की पुष्टि की और इन अारोपियो को गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया।इसी तरह अाप भी बांटे अपना विचार,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल देकर।

जमालपुर से प्रिंस जी कहते है कि नयारामनगर थाना क्षेत्र के चननपुरा गांव में चोरी की घटना होने के कारण ग्रामीण अपने घर की सुरक्षा के लिए रतजगा कर रहे है, चननपुरा गांव में पिछले 6 महीनो में अाठ चोरी की घटना घट चुकी है और पुलिस कुछ नही कर रही है, अगर पुलिस ठोस कदम नही उठती है तो ग्रामीण जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। इसी तरह अाप भी बांटे अपनी समुदाय से जुड़ी समाचार, हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।

जिला मुंगेर से विपिन कुमार मुंगेर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुंगेर के हर घर मे होगा योग। खेल के मैदान से सामुदायिक केंद्र तक 21 जून को अासन्न ,प्राणायाम और योग का अदभुत दृश्य दिखने वाला है। मुंगेर मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोर-शोर से चल रहा है बिहार योग विद्यालय की और से योग दिवस पार् कार्यक्रम का अयोजन किया जा रहा है साथ ही इसको सफल बनाने हेतु लोगो से अपील की गयी है। कार्यक्रम के संदर्भ मे क्षीर कुमार रूंगटा और अार.एन सिंह जी ने पत्रकारो से कहा की योग को विश्व पटल पर स्थापित करने मे बिहार योग विद्यालय गंगा दर्शन मुंगेर का महत्वपूर्ण स्थान है जीवन मे शारीरिक स्वास्थ ,मानसिक शांति एवं भावनात्मक संतुलन प्राप्त करना ही योग है।

प्रखंड-जमालपुर,मुंगेर,बिहार से प्रिंस जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि अब डाकघर अपने ग्राहकों को अब बहुत जल्दी ही विशेष सुविधा दिलाने की दिशा में काम कर रहा है डाकघर की इस नई सुविधा से खासकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को राहत मिलेगी,ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को रिचार्ज कराने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा,मोबाइल,एवं टी.वी रिचार्ज की सुविधा घर बैठे डाकघर के माध्यम से लोग ले सकेंगे, डाकघर कॉमन सर्विस सेंटर भी खुलेगी इसके तहत ग्राहको को सभी सुविधांए आसानी से मिल सकेगी, जो डाकघर से खाताधारक नेट-बैंकिंग,मोबाइल-बैंकिंग,मोबाइल-प्रीमियम जमा करने के साथ ही ए.टी.एम सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे, इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को डाकघर में इ.-सर्विस, बिल-पेमेंट, रेलवे व एयर टिकट आदि की सुविधांए दी जाएगी।दोस्तो अगर आप भी इसी तरह की ख़बरें हमारे साथ बांटना चाहते है तो कॉल करे ,हमारे नि:शुल्क नंबर 08800984861 पर।

जिला मुंगेर,प्रखंड जमालपुर से इम्तियाज आलम जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि 75 वाहन चालको से 20 हज़ार वसूला गया जुर्माना। मुंगेर,जमालपुर में इन दिनो चोरी एवं छिनतई की घटनाओं में अचानक वृद्धि हो गई है, इसलिए मुंगेर पुलिस कफ्तान ने अनियमितता बरत रहे या किसी बाहन के कागजात में कमी है,वैसे वाहन चालको को ऑन स्पॉट जुरमाना वसूलने के लिए आदेश दिया है।बाहन चालको से 500 से लेकर 5000 तक जुरमाना वसूलने का प्रावधान है, इसलिए बिना हेलमेट की बाहन अब सड़को पर नहीं दौड़ेगी। इसी तरह की और भी ख़बरें हमारे साथ जरूर बांटे ,हमारे निशुल्क 08800984861 मिस्ड कॉल दे कर .

प्रखंड-जमालपुर,जिला-मुंगेर,बिहार से इम्तिआज आलम जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि पुलिस वालो को अब रोज मिले योग का प्रशिक्षण, बिहार पोलिस में फुर्ती लाने के लिए अब योग का सहारा लिया जायेगा, सुस्त पुलिस कर्मियो को योग का नियमित प्रशिक्षण देकर उन्हें सुस्त बनाने की योजना तैयार की जा रही है इसके लिए भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से योग प्रशिक्षक को बिहार सरकार ने भी मंजूरी दी है इसमें पुलिस को स्वास्थ में जागरूक करने के लिए किया जा रहा है,जिले के 1 हजार जवान पुलिसकर्मी इस योग का लाभ लेंगे इसके अंतर्गत इंस्पेक्टर और डी.एस.पी को भी योग प्रशिक्षण मिलेगा आगामी 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस है इसके पूर्व शहर के विभिन्न स्कूलो एवं रेलकर्मियों को योग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अगर आप भी इस तरह जानकारी हमसे साझा करना चाहते है तो हमारे निशुल्क नंबर पर मिस्ड कॉल दे- नंबर है-08800984861

जमालपुर से इम्तियाज़ आलम जी कहते है कि पुरुलिया भागलपुर से दिल्ली तक जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस के यात्रियों को राजधानी ट्रैन के सफर जैसा आराम मिलेगा।यह निर्णय रेलवे बोर्ड ने ली है। जुलाई माह से इस ट्रैन का चलना प्रारम्भ हो जायेगा। इसी तरह की जानकारी आप भी साझा कर सकते है,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड दे कर।

प्रखंड-जमालपुर,जिला-मुंगेर,बिहार से इम्तियाज आलम जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जहाँ लोग सफर में ट्रेनों से सेल्फी ली तो जायेंगे जेल, एंड्रॉयड मोबाइल जहाँ लोगो को अनेको सुविधा दे रही है वही लोगों की लापरवाही से ये जानलेवा साबित हो सकता है एंड्रॉयड मोबाइल के जरिये लोगो को जगह-जगह सेल्फ़ी लेने की आदत हो चुकी है,ट्रेनों में सफ़र के दौरान भी ऐसा नजारा अक्सर देखा जाता है नतीजा ये एक बड़ी दुर्घटना का रूप ले लेता है इस लापरवाही को रेल मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है और इसे अपराध के क्षेणी में जोड़ दिया है।

जमालपुर से इम्तियाज़ आलम जी कहते है की बंगाली समुदाय मे गुरुवार को लोकनाथ ब्रह्मचारी की 126 वी जन्म तिथि मनाई गयी. पूजा अर्चारा एवं भजन दिन भर चलता रहा , इसमे कई महिलाओ ने भजन प्रस्तुत किया, कहा जाता है की लोकनाथ बाबा ने अपना सारा जीवन , मानव जीवन के लिए समर्पित किया,इन्होने मानवता के सेवा का संदेश भी दिया था. अगर आप भी अपने क्षेत्र में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो की जानकारियां हमारे साथ बांटना चाहते है तो मिस्ड कॉल दे हमारे निशुल्क 08800984861 पर .