Transcript Unavailable.

चंदू मधुबनी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि खुटौना स्वास्थ केंदर का हाल जर्जर हो चुका है,स्वास्थ विभाग खुटौना में दवा का घोर आभाव प्रसव के लिए आये लोगो को मार्केट से दवा मँगवाकर पेसेंट को दिया जाता है,दवा बगल के दूकान से आसानी से मिल जाता है,आज हॉस्पिटल में आये प्रसव कराने वाले के अभिभावक ने बताया है कि किसी भी पेसेंट को भोजन नहीं दिया गया है, डॉक्टर संजय कुमार झा बताते है की छः महीना से विभाग द्वारा दवा उपलब्ध नहीं करा रही है,दवा घोटाला जिस दिन से हुआ है,उससे अभी तक दवा का आभाव है,लोगो का यह भी कहना है की एम्बुलेंस की सेवा भी नहीं दी जा रही है लोग भाड़ा की गाडी से आते जाते हैं।

चंदू मधुबनी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बढ़ती जा रही है साईबर क्राइम की घटना जंहा एक ओर इंटरनेट वरदान साबित हो रहा है वही दूसरी तरफ इसका प्रयोग साईबर क्राइम में भी किया जा रहा है,साइबर अपराधियो द्वारा आम लोगो को बेवकूफ बना कर उनके एकाउंट से पैसे निकाल लेने की घटना सामने आ रही है,साईबर अपराधी जंहा तकनिकी के मामले में एक्सपर्ट होते हैं वही पुलिस के लोग इस मामले में कही कम क्षमता है वैसे पुलिस ने जगह जगह अपना साईबर सेल स्थापित कर रखा है लेकिन इनमे से ज्यादातर तकनिकी के आभाव में जूझ रहे है,इसके लिए सरकार को चाहिए की बढ़ते साईबर क्राइम को रोकने के लिए पुलिस को उसी अनुरुप सक्षम बनाये।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

चंदू,मधुबनी के खुटौना प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की मध्यान भोजन खाने से बीमार होते है बच्चे। अधिकारियो का दावा है की जिले के सभी स्कूलो मे नियमित रूप से मध्यान भोजन योजना चल रहा है पर ऐसा है यह दिख नही रहा है। उठाव मे भी अनियमितता क्योकी किसी स्कूल मे चावल है तो जलावन और सब्जी नही है.इन सब कारणो से मध्यान भोजन बंद रहना अाम बात है। शिकायत करने या अाने पर एक अधिकारी दूसरे अधिकारी पर जवाबदेही डालकर अपने कर्तव का समापन कर लेते है।मध्यान भोजन समय पर न मिलने के एक और कारण है समय पर उठाव नही होना है और इसका वितरण भी समय पर नही होता है.दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।

रामानन्द सिंह जिला मधुबनी से बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते है कि स्कुल निर्माण से सम्बंधित अग्रिम राशि का उठाव करने बाद भी भवन का निर्माण नहीं करने वाले मधुबनी जिला के लौखी प्रखंड के नौ व् रहिका प्रखंड के नौ प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों को शिक्षा समिति के सचिव पर गाज गिरने की सम्भावना प्रबल दिखने लगी है,अभी अभी प्राप्त सुचना के अनुसार डी पी ओ मधुबनी सर्वशिक्षा रामाश्रय प्रसाद ने लौखी और रहिका के बी ओ को प्रारंभिक विद्यालयो के हेडमास्टरों व् शिक्षा समिति सचिव पर एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश भी दे दिया है जानकारी देते हुए बी पी ओ ने कहा है की नया प्राथमिक विद्यालय सहित 18 विद्यालयों के एच एम ने तक़रीबन 28 लाख रुपये का उठाव तो कर लिया लेकिन अभी तक भवन निर्माण का कार्य पूरा नहीं कराया गया है ऐसी स्थिति में हार कर विभाग को मामला दर्ज करना पड़ रहा है,बी ओ को एक सप्ताह के अंदर सभी एच एम पर एफ आई आर दर्ज कर रिपोर्ट जिला सर्वशिक्षा कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।

जिला मधुबनी,प्रखंड खुटौना से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की बिहार सरकार की योजना है की एक ही जगह पर पंचायत के सारे कारणों का निष्पादन एक साथ हो सके जिसके लिए करोड़ो रुपये की लगत पर सरकारी पंचायत भवन का निर्माण हो। लेकिन इस योजना के लिए जमीन की समस्या है जमीन की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण दान में सरकारी पंचायत भवन का निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध हो पाना संभव नहीं दिख रहा है। अगर सरकार पंचायत भवन का निर्माण का निर्माण जनकल्याण के लिए करना चाहती है तो राज्य के प्रत्येक पंचायत में अपने स्तर से उपयुक्त जमीन का अधिग्रहण सरकार करे तभी ये योजना सफल हो पायेगी। दोस्तो अगर अाप भी इस तरह की कोई जानकारी मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर्।

Transcript Unavailable.