जिला मधुबनी से चंदू जी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक कविता प्रस्तुत कर रहे है जिसमे वे किसानो की स्थिति और सरकारी योजना के लाभ से वंचित स्थिति को दर्शाते हुवे कहते है किसानो की स्थिति,नदियो में सुखाड़,सरकारी योजनाओं की जानकारी- किसानो तक नहीं पहुंच पाती

प्रखंड खुटौना जिला मधुबनी से चंदू जी कहते है विद्युत अनापूर्ति से जनजीवन बेहाल। स्थानीय पावर स्टेशन से जुड़े खुटौना प्रखंड से जुड़े गावं से पिछले महीना भर के बिजली की आपूर्ति में कटौती करने से उमस भरी गर्मी में जन जीवन बेहाल सा हो गया है। उप पावर स्टेशन से जुड़े गावं की विद्युत उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे में महज दो-तीन घंटे विद्युत आपूर्ति हो रही है लेकिन लो वोल्टेज रहने से बिजली रहते हुए भी बेकार साबित हो रही है।दोस्तो अाप भी अपने विचार और अनुभव हमारे साथ बाँटना चाहते है तो मिस्ड कॉल करे निशुल्क नंबर -08800984861 पर

मधुबनी मोबाइल वाणी से प्रखंड खुटौना से चंदू जी बिहार की शिक्षा के साथ जो खेल हो रहा है ,इनके बारे में वो अपने राय बता रहे है की ,बिहार एक ऐसा राज्य रहा है जहां कभी सरस्वती वास करती थी , यहाँ विदेशो से लोग शिक्षा ग्रहण करने आया करते थे ,लेकिन आज यहाँ के युवा प्लान करके दूसरे देशो में शिक्षा ग्रहण करने जाते है। दोस्तो अगर आप इस तरह के कोई सुझाव या अपना विचार देना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।

मधुबनी मोबाइल वाणी से चंदू जी किशान भाइयो के की हालत कुछ अपने अंदाज़ में पेश करते हुवे बता रहे है की ,कोई खुसी तो कोई दुखी ,कही खुसी कही गम ,सरकार नहीं करती रहम ,सरकार अगर करती भी मदत्त तो पदाधिकारी लगा देती मलहम ,गरीबो तक नहीं पहुंचती सरकारी रकम ,कही पनि तो कही बीज नहीं। दोस्तो अगर आप इस तरह के कोई सुझाव या अपना विचार देना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।

मधुबनी,खुटौना से शिवशंकर मंडल जी कहते है की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई गयी योजना के माध्यम से महिलाओ को सम्मान मिला रहा है,प्रधान मंत्री उज्वाला योजना के अंतर्गत राजा एस.पी गैस एजेंसी खुटौना प्रखंड के सिरसिया परसाही पंचायत के अंतर्गत छर्रापट्टी बिनायक जी के दुकान के सामने प्रमोद कुमार के द्वारा पांच दिनों का गैस कनेक्शन का कैम्प लगाया गया है,जिसमे फॉर्म भरा जा रहा है और फॉर्म भरने के लिए अाधार कार्ड,राशन कार्ड,बी.पी.एल सूची,दो फ़ोटो और बैंक का पासबुक लग रहा है। महिलाओ के द्वारा ये फॉर्म भरा जाएगा और महिला के नाम से ही ये गैस की बुकिंग होगी। सभी उपभोक्ता यहाँ अा कर गैस कनेक्शन के लिए अावेदन दे सकते है । इसी तरह अाप भी अपने क्षेत्र के समाचार हमारे साथ भी बांट सकते है,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर।

प्रखंड खुटौना जिला मधुबनी से हिरा लाल कामत जी कहते है की खरबूजा फायदेमंद है। खरबूजा विटामिन का अच्छा श्रोत है। खरबूजा कब्ज को दूर करता है। स्किन को हेल्थी बनाने में आता है ये काम ,वज़न घटने में भी सहायक है ,सूखे छिलकों को पानी में उबालकर छान कर पिने से किडनी जैसे बीमारी को दूर करता है। दोस्तों अगर आप भी इस तरह की जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरुर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर

जिला मधुबनी,से टी.एन.ब्रह्मर्षि जी मिबैल वाणी के माध्यम से बता रहे है की मधुबनी जिला के बी.एस.एन.एल. टावरों की हालत जर्जर हो गई है।जबकि केंद्रीय संचार मंत्री दावा कर रहे है की प्रत्येक घार्मिक संस्थानों में वाई-फाई की व्यवस्था की जा रही है। लेकिन यहाँ पर बी.एस.एन.एल. सिम रखने वालो की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। पुराने टावरों के कारण यह समस्या हो रही है। मोबाईल पर टावर दिखता ही नहीं है की कोई कहीं बात कर सके जिस कारण यहाँ के लोग ज्यादा परेशान है।

Comments


Transcript Unavailable.
Download | Get Embed Code

June 25, 2016, 4:36 p.m. | Location: 137: BR, Madhubani, Khutauna | Tags: telecom   grievance   infrastructure   governance  

जिला मधुबनी से चंदेश्वर राम चंदू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की बुजुर्गो को पेंशन मिलना चाहिए इधर बिहार मे बुजुर्गो की संख्या बड़ी तेजी से बढ़ी है.बुजुर्ग हमारे देश और समाज की धरोहर है, इनके अनुभव और मार्गदर्शन से हम सभी लाभान्वित होते है सरकार को चाहिए की इन्हें अधिक अार्थिक सम्मान देते हुए राज्य के सभी बुजुर्गो को एक समान पेंशन का लाभ दे .सरकार के इस कदम से उन्हें अांतरिक खुशी मिलेगी और वे किसी पर बोझ नही बनेगे। पेंशन योजना मे शामिल करने के लिए बीपीएल ,एपीएल वार्ता को समाप्त करने की पहल की जाए,अभी भी बहुत सारे बुजुर्ग इस योजना से वंचित है जबकि मुख्यमंत्री स्तर पर सभी बुजुर्गो को इसमे शामिल करने की बात कही गयी थी। सरकार को इस दिशा मे ठोस पहल करते हुए योजना का लाभ बुजुर्गो को यथाशीघ्र देना चाहिए। विगत एक वर्ष से विधवा और बुजुर्गो को पेंशन नही मिला जिससे उनमे अफरा-तफरी मची हुई है।

मधुबनी,खुटौना से चंदू जी कहते है कि सरकार कहती आ रही है कि नारी शक्ति मजबूत हो पर आज कल का हालात देखा जाए तो देश के अंदर हज़ारो के तादाद मे महिलाओ के साथ अपराधिक घटनाए घट रही है .अक्सर ऐसे समाचार आते है कि महिलाओ के आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिए जा रहे है ,लेकिन क्या इस तरह की प्रशिक्षण से हालात बदल जाएँगे ? एक समय ऐसा था जब स्त्रियो का परिवार में एक महत्वपूर्ण पद था पर धीरे-धीरे हालात बदल गये ओर लड़कियो को परिवार का बोझ माना जाने लगा. महिलाओ को सम्मान देने के लिए केवल क़ानून बनाने से कुछ नही होगा बल्कि क़ानून पर अमल करने की बात है,ताकि नारी शक्ति को सम्मान मिल सके . इसी तरह अाप भी बांट सकते है अपने विचार एवं अनुभव,हमारे निशुल्क 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे कर.

Transcript Unavailable.