प्रखंड-खुटौना,मधुबनी बिहार से चंदू जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेह बढ़ेगा, इनके मानदेह में राज्य सरकार प्रति माह 500 रूपये की बढ़ोतरी करने जा रही है। इस समय प्रत्येक आंगनबाड़ी सेविकाओं को मानदेह के तौर पर 3500 रुपया प्रति भुगतान होता है इसका सीधा लाभ वर्तमान में 86000 आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिलेगा। सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए ड्रेस-कोट अनिवार्य किया जायेगा इसके लिए केंद्र सरकार राशि देगी। राज्य सरकार ने अाँगनवाड़ी सेविकाओं की लंबे समय से चली अा रही मांग को देखते हुए मानदेय मे वृद्धि संबधित प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है । प्रस्ताव पार् विभाग की सहमति मिल चुकी है अब इसे स्वीकृत के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा राज्य सरकार अांगनवाड़ी सेविकाओं और उनके परिवारो को चिकित्सा सुविधा देने के लिए हेल्थ कार्ड पर भी विचार कर रही है।दोस्तो अगर आप भी इस तरह की कोई जानकारी बाँटना चाहते हैं,तो हमारे निशुल्क नंबर 08800984861 पर मिस्ड कॉल दे ।

खजौली मधुबनी से रामाशीष सिंह बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि सम्पूर्ण बिहार में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्ड वंचित परिवारों को खाद्य सामग्री नहीं मिल पाने की शिकायत मिलती रहती है,जिसका निराकरण प्रसाशन स्तर पर शीघ्र होना संभव नहीं लगता इसलिए सरकार को चाहिए कि 2011 के सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना में जिन परिवारों का नाम है और वो परिवार राशन कार्ड से वंचित हो रहे हैं,वैसी वंचित परिवारों की सूचि प्रत्येक ग्राम पंचायत की ग्राम सभा से पारित करवा के उन्हें राशन कार्ड निर्गत कराने की व्यवस्था की जाए। दोस्तों अगर आप भी इस तरह की जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं तो मिस्ड कॉल करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर

जिला मधुबनी प्रखंड खुटोना से चंदेश्वर राम चंदू जी बताते है की शैक्षणिक योग्यता तय हो ,भारत मे अाजादी के बाद शैक्षणिक योग्यता ताक पर चली गयी है।साधारण चपरासी के लिए भी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है पर सांसद ,विधायक अन्य सियासी औदो के लिए शैक्षणिक योग्यता तय नही है। ये भारत के लिए दुर्भाय की बात है की जो व्यक्ती अपने परिवार को सही सलामत नही चला पाएगा क्या वो देश,प्रांत ग्राम को क्या चला पाएगा। समाजशास्त्री के अनुसार प्रजातंत्र मुर्खो का तंत्र है वर्तमन मे कोई भी देश शिक्षा के बल पर ही अागे बढ़ सकता है। अाज वैज्ञानिक चांद और मंगल पर जा रहे है सवाल यह है की जाने वाले अशिक्षित भी हो सकते है जाहिर है नही ऐसे मे पीएम को चाहिए की सियासी औदो के लिए शैक्षणिक योग्यता निर्माण निर्धारण कराए।

चंदू जी,मधुबनी के खुटौना प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से गुरु-शिष्य के बीच सबंध को बताते हुए कहते है कि प्राचीन समय मे गुरु शिष्य परंपरा काफी विस्तृित थी,शिष्य अपने गुरु के आश्रम मे जाकर विद्या अध्यन करते थे साथ गुरुजी भी अपने बच्चो की तरह अपने शिष्य को मानते थे वे बच्चो को दिनचर्चा मे कठोर अनुसाशन मे रहना सिखाया करते थे परंतु अाज के अाधुनिक शिक्षा मे अनुसाशन का घोर अभाव देखा जा रहा है.अाज शिक्षा ग्रहण करने के लिए सारी सुविधाए मौजूद है परंतु अनुसाशन हीनता एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। शिक्षक-छात्र एक दूसरे के प्रति अपने कर्तव का निर्वहन नही करते है.इसलिए समय अनुसार अब गुरु-शिष्य परंपरा का पुनः शुरुअात करना चाहिए।दोस्तो अगर आप भी इसी तरह की ख़बरें हमारे साथ बांटना चाहते है तो कॉल करे,नि:शुल्क नंबर 08800984861 पर।

Transcript Unavailable.

प्रखंड खुटौना,जिला मधुबनी से शिवशंकर मंडल जी ने मोबाइल वाणी को बताया कि आज दिनांक 12 जून 2016 को दिन 2 बजे प्रारंभिक टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा ) उत्तीर्ण अभियार्थियों के द्वारा खुटौना प्रखंड स्थित छर्रापट्टी किराये बाबादास मंदिर के प्रांगण में एक बैठक रखी गई। जिसमे 27 जून 2016 से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों की नियोजन के लिए सरकार ने जो निर्णय लिया है जिसमे प्रारंभिक शिक्षकों के नियोजन के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है। जबकि राज्य में बहुत से प्रारंभिक टेट उत्तीर्ण प्रशिक्षित लोग बेरोजगार पड़े हुए हैं।प्रारंभिक टेट उत्तीर्ण अभियार्थियों का कहना है कि सरकार को इसके नियोजन का भी निर्णय लेना चाहिए अगर सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है ,तो अभियार्थी शांतिपूर्ण तरीके से चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होंगे।दोस्तों अगर आप भी इनकी तरह कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं, तो मिस्ड कॉल करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।

बिहार मोबाईल वाणी के माध्यम से जिला मधुबनी से चंदू जी बताते हैं की खुटौना प्रखंड के खुटौना पंचायत के वार्ड नंबर एक में बिजली की रौशनी सरकार की घोषणाओं पर रौशनी डालती है,वार्ड में पोलिंग,वायरिंग,मीटर अभी तक नहीं लगाई जा रही है ग्रामीणों का कहना है की हम सभी जनता गाव में शंकरपुर वार्ड नंबर १ के समस्त जनताओ ने बिजली को लेकर सम्बंधित पदाधिकारिओ को विगत दस वर्षो से आवेदन के माध्यम से अवगत कराते-कराते थक चुके हैं पर कोई करवाई नहीं की गई।

जिला मधुबनी से शिव शंकर मंडल जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मोबाइल वाणी पर समाचार का जोरदार असर की जानकारी दे रहे है की 2 जून 2016 को खुटौना प्रखंड के स्थानीय बाजार शंकरपुर चौक के निकट से 44 बोतल 180 एमएल नेपाली गोल्ड ओके शराब टाटा मैजिक नंबर बीआर 07PA4296 से बरामद ख़ुफ़िया विभाग के सुचना पर एसएसबी के रमाकांत पाठक लोखा के द्वारा जब्त की गयी थी, जिस गाडी में शराब निषेद्ध विभाग के चार जवान मुन्ना कुमार ,संकेत कुमार ,बिनोद कुमार ,संतोष कुमार भी मौजूद थे इन चारो जवानों को खुटौना एसो निशार अहमद के द्वारा अपने विभागीय जीप में बिठाकर वह से ले जाया गया था। में एक सात वर्षीय लड़की भी थी उसे ड्राइवर लेकर भागने में सफल रहा। डीएसपी फुलपरास के द्वारा छानबीन किये जाने पर पता चला की ये चारो जवान खुटौना थाना के ही स्टाफ थे। इस समाचार को किसी भी मिडिया ,प्रिंट मिडिया या इलेक्ट्रोनिक मिडिया पर प्रसारित नहीं किया गया था मोबाइल वाणी के रिपोर्टर चन्देस्वर राम चंदू जी द्वारा मोबाइल वाणी पर समाचार लगाने के बाद सभी पदाधिकारियों को मोबाइल वाणी पर सुनाया गया। जिससे एसपी अख्तर हुसैन के निर्देशानुसार डीएसपी द्वारा जाँच किये जाने पर शराब की कालाबाजारी स्पष्ट हुई। एसपी अख्तर हुसैन ने थाना प्रभारी निशार अहमद सहित चारो जवानों को निलंबित कर दिया है। लेकिन अभी तक लड़की का मामला उजागर नहीं हुआ है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.