Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मधुबनी मोबाईल वाणी के माध्यम से चंदू जी बताते हैं कि शराब बंदी का कोई असर नहीं हुआ है,प्रदेश में पूर्ण शराब बंदी के बाद अभी भी तक़रीबन सभीजगह चोरी छिपे शराब बेची व् खरीदी जा रही है,आये दिन बड़े पैमाने पर अवैध शराब इसका प्रमाण है की राज्य में शराब बंदी का कोई ख़ास असर अभी तक नहीं पड़ा है,सरकार ने जिले में जो नशा मुक्ति केंद्र खोला था,वंहा अब कोई नशेबाज़ नहीं पहुँच रहा है,अवैध शराब के कारोबारी इतने शातिर हैं कि वे तरह तरह के हथकंडे अपना कर दूसरे राज्यों से बिहार की सीमा में न सिर्फ शराब ला रहे हैं बल्कि उसकी कीमत बढ़ा कर बेच भी रहे हैं,जाहिर है की इस कारोबार के पीछे कुछ भ्रस्ट अधिकारी और पुलिस अफसर भी शामिल हैं क्योकि बिना उनके सहयोग से यह काला कारोबार नहीं चल सकता। यदि वास्तव में शराब बंदी को सफल बनना है तो पहले उन भ्रस्ट अधिकारीयों और पुलिस वालो को चिन्हित करके सख़्त सजा देनी होगी।दोस्तो अगर आप भी अपनी क्षेत्र की कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क 08800984861 पर।

चंदू जी प्रखंड खटौना जिला मधुबनी मिड डे मिल का सत्य। जिस सोच और उदेश के साथ सरकारी स्कूलों में मिड डे मिल योजना शुरू की गई वह आज भ्रस्टाचार के मकड़जाल में उलझ चुकी है। इसमें सबसे बड़ा संकट ईमानदार प्रधानधियपक और शिक्षक झेल रहे है। यदि योजना का घोटालेबाज़ी का विरोध करते है तो उन्हें फ़र्ज़ी मामलो में फसा दिया जाता है। जहां तक इस योजना की उपयोगिता का सवाल है तो यह हलाक साबित हुई है। दोस्तो अगर आप भी अपनी क्षेत्र की कोई समस्या या जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।

चंदू,मधुबनी के खुटौना प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि जो हर पथ पर मार्गदर्शन करे वह ही गुरु होता है,गुरु का वर्णन शब्दो में करना असम्भव है.गुरु-शिष्य परंपरा में आज नारी भी गुरु बन चुकी है,वह एक योग्य शिक्षिका के रूप में आजीवन लगी रहती है.जिस प्रकार एक द्वीप हजारो घरो का अन्धकार दूर कर सकता है ठीक उसी प्रकार योग्य शिक्षक करोड़ो दिलो को रौशन कर सकता है।शिक्षक शिक्षको के गुणो को सिखाता है,असफलता से सफलता की ओर बढ़ाता है,अज्ञानता से ज्ञानमय बनाता है। आदिकाल से गुरु-शिष्य परंपरा हमारे देश को गौरव प्रदान कर रही है।दोस्तो अगर आप भी कोई जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें निःशुल्क नंबर -08800984861पर।

चंदू मधुबनी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं की होमियो पैथिक दवाओं की कीमतों में पिछले एक वर्षो से बहुत ही ज्यादा वृद्धि हुई है,इसका नुकसान आम लोगो को ही उठाना पड़ता है,आज देश के बहुसंख्यक लोग किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है,दूसरी ओर हमारी सरकारी व्यवस्था देश की विशाल जनसँख्या को निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ सुविधा देने में सक्षम नहीं है,यही कारण है की लोग आयर्वेदिक या एलोपैथिक अथवा होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धत्ति को अपना रहे हैं.होमियोपैथिक चिकित्सा पद्धत्ति से ही रोगों का इलाज सस्ता एवम सुलभ है ऐसे सरकार को चाहिए की होमियोपैथिक चिकित्सा को प्रोत्साहन दे ताकि गरीब युवाओं के लिए दवा मिल सके और वो अपना इलाज करा सके।

मधुबनी मोबाईल वाणी के माध्यम से चंदू जी बताते हैं कि खुटौना प्रखंड के मुखिया प्रत्यासी उर्मिला देवी जी का कहना है कि शिक्षा को सुदृढ़ बनाया जाए और सभी को शिक्षा प्राप्त हो आमिर गरीब सभी के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके इसके लिए मध्याह्न भोजन,पोषक,छात्रवृति,साईकल,पुस्तक आदि उपलब्ध कराती है,परन्तु जिनके अभिभावक रुपया खर्च करने में सक्षम है उनके बच्चे अच्छे अच्छे स्कूलो में पढ़ते हैं,लेकिन सरकारी स्कुल में सरकारी सुविधा दी जाती है परन्तु गरीब बच्चो को अच्छी पढाई नहीं मिलती,क्योकि शिक्षक इस काम में व्यस्त रहते हैं की कैसे पोषक,छात्रवृति,साईकल,पुस्तक को हजम किया जाए और किन किन व्यक्तियो को कमीशन दिया जाए और शिक्षक की उपस्थिति दर्ज होती है स्कुल में पर शिक्षक व्यस्त रहते हैं प्रखंड,अंचल,पंचायत,अनुमंडल और थाना में ,सरकार की कानून को मानते ही नहीं,शक्षक सचिव मिल कर बच्चो भविषय के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं,इससे मुक्ति पाने का एक ही रास्ता है पंचायत एवं प्रखंड शिक्षको को दूसरे पंचायत एवं प्रखंड में तबदला कर दिया जाए जिससे शिक्षा सुदृढ़ रूप से चल पायेगी। दोस्तो अगर आप भी अपनी क्षेत्र की कोई समस्या/जानकारी हमारे साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें हमारा निःशुल्क नंबर -08800984861 पर।

मधुबनी मोबाईल वाणी के माध्यम से चंदू जी बताते हैं कि खुटौना प्रखंड के मुखिया प्रत्यासी उर्मिला देवी जी का कहना है कि शिक्षा को सुदृढ़ बनाया जाए और सभी को शिक्षा प्राप्त हो आमिर गरीब सभी के बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सके,सरकार इसके लिए मध्याह्न भोजन,पोषक,छात्रवृति,साईकल,पुस्तक आदि उपलब्ध कराती है,परन्तु जिनके अभिभावक रुपया खर्च करने में सक्षम है उनके बच्चे प्राइवेट स्कूल और कोचिंग सेंटर में पढ़ते हैं,लेकिन सरकारी स्कुल में सरकारी सुविधा दी जाती है परन्तु गरीब बच्चो को अच्छी पढाई नहीं मिलती,क्योकि शिक्षक इस काम में व्यस्त रहते हैं की कैसे पोषक,छात्रवृति,साईकल,पुस्तक को हजम किया जाए और किन किन व्यक्तियो को कमीशन दिया जाए और शिक्षक की उपस्थिति दर्ज होती है परन्तु शिक्षक व्यस्त रहते हैं प्रखंड,अंचल,पंचायत,अनुमंडल और थाना में ,सरकार की कानून को मानते ही नहीं, शिक्षक सचिव मिल कर बच्चो भविषय के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं,इससे मुक्ति पाने का एक ही रास्ता है पंचायत एवं प्रखंड शिक्षको को दूसरे पंचायत एवं प्रखंड में तबदला कर दिया जाए जिससे शिक्षा सुदृढ़ रूप से चल पायेगी।इ

चंदू मधुबनी खुटौना से मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि हर दिशा में सरकार विफल साबित हो रही है,शिक्षा विभाग में फर्जी प्रमाण पत्र बहाल पंचायत एवं प्रखंड शिक्षको की मनमानी किसी से छिपी नहीं है,पंचायत प्रखंड शिक्षक,मध्याह्न भोजन व् पोषाक एवं छात्रवृति में घोटाला करते आ रहे हैं,शिक्षक प्रखंड में जातिय आवासीय,दाखिल ख़ारिज एवं उन कागजो में देखा जा रहा है,विद्यालय में हाजरी बना कर अपना कार्य करते हैं शिक्षक सरकार और कानून को नहीं मानते हैं पंचायत विकास कार्यो में 80 प्रतिशत लूट हुई है,प्रखंड विकास पदाधिकारी,कार्यकर्म पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी सभी घोटाला के सम्बन्ध में जानते हैं फिर भी कोई ठोस करवाई नहीं किया जाता है।

Transcript Unavailable.