गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सोहजाना गांव के समीप बने छोटा पुल/पैन एवं सड़क जर्जर हो जाने के कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को रतनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रावल सामंत सिंह उर्फ राजेश सिंह ने अपने निजी खर्चे पर पुल/पैन एवं सड़क पर मोरम डालकर सड़क की मरम्मत करवाई। बता दे की बरसों पहले सिंचाई के लिए उक्त पैन का निर्माण कराया गया था। बीते 6 महीने से जल निकास के लिए बने नाले पुल का हाल बेहाल हो चुका था। नाला कई जगहों पर से क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था जिसके कारण स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वही सोहजना गांव में काली पूजा की वार्षिक सलोनी पूजा की तैयारी चल रहा था। उक्त रास्ता जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों ने पंचायत के पूर्व मुखिया राजेश सिंह के पास इसकी शिकायत किया गया तो उन्होंने तुरंत अपने जेसीबी मशीन भेज कर उक्त क्षतिग्रस्त पुल को साफ किया एवं उसमें नाला पाइप डालकर मरम्मत का कार्य किया साथ ही सड़क पर मोरम डालकर सड़क का मरम्मत भी किया गया। जिससे सड़क की स्थिति चलने लायक हो सकी।

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम स्वजना से 30 वर्षीय अरुण कुमार,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के जीवन को बदलने के लिए उनमे सामाजिक रूप से जागरूकता लाने की आवश्यकता है। समाज के लोगों का यह रोल ज़रूरी है

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम स्वजना से 19 वर्षीय सुजीत प्रकाश यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मानसिक रूप से जो व्यक्ति बीमार होते है उसका इलाज लोगों के दिमाग में है की बहुत महंगा है और इसकी व्यवस्था सरकारी अस्पताल में नहीं है। अगर सरकारी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था की जाए तो गरीबों को राहत हो सकता है।

बुलिंग का सामना करना कोई आसान काम नहीं होता हमारे समाज में कई ऐसे लोग हैं जो इसका शिकार है क्या आपने या आपके किसी जानने वाले ने कभी अपने जीवन में बुलिंग का सामना किया है ? आखिर क्या वजह है कि हमारे समाज में बुलिंग जैसी समस्या मौजूद है और लोग इस समस्या से जूझने के लिए मजबूर होते हैं ? अगर कोई व्यक्ति इस समस्या से जूझ रहा है तो ऐसी स्थिति में वह खुद को इससे बाहर निकालने के लिए क्या कर सकते हैं ? और बुलिंग जैसी समस्या को समाज से मिटाने के लिए सामुदायिक स्तर पर किस तरह की पहल की जा सकती ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 18 वर्षीय सृष्टि कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रही हैं की लडकियां मासिक के दौरान या पहले चिड़चिड़ी खून की कमी के कारण होती हैं

गांव आजीविका और हम कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ श्री जीब दास साहू उन्नत विधि से धान की खेती और बिचड़ा के हैंडलिंग की जानकारी दे रहें हैं।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से महेंद्र मांझी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि प्रसव के बाद महिलायें डिप्रेशन में क्यों आ जाती है ? आर्थिक तंगी या खून की कमी के कारण ऐसा होता है ?

आज के समय में लोगो आख़िरकार इतने ज़्यादा अकेलेपन का शिकार क्यों हो जाते है ? वे कौन से वजह होते हैं कि लोग साथ साथ होते हुए भी अपनी मन की बात एक दूसरे तक नहीं पहुचा पते है ? अपने परिवार और अपनों को इस अकेलेपन से दूर रखने के लिए आप अपने स्तर पर क्या करना चाहेंगे ?

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर से 25 वर्षीय गौतम कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनके गाँव में युवा , बच्चे अक्सर मानसिक रूप से बीमार नज़र आते है। सोशल मीडिया ,दोस्तों के बीच प्रतिस्पर्धा ,साथियों के दबाव के कारण बच्चों में तनाव दिखता है।आर्थिक तंगी और गरीबी भी बच्चों और युवाओं में तनाव का कारण बनता है