Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के गिद्धौर ज़िला के कोलूवा पंचायत से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नागमणि कुमार से हुई। ये बताते है कि महिला को ऊपर उठाने और बढ़ाने के लिए महिलाओं में जागरूकता लाना होगा साथ ही महिला की शिक्षा में जोर देना होगा क्योंकि शिक्षित होने से ही महिला अच्छे से आगे बढ़ेगी। जहाँ तक आत्मनिर्भर बनाने की बात है तो देखते है कि समाज में महिला दब कर रहती है ,संकुचित भावना और दायरा से जुड़ी है ,जब तक महिला को प्रेरणा व सहयोग नहीं मिलेगा तब तक वो कोई मुख्य धारा से नहीं जुड़ सकती है। महिलाओं को सरकार की योजना को लेकर जागरूक करना है और सहयोग दे कर उन्हें बढ़ाना है ,जिससे वो आत्मनिर्भर बन सके। वो अपना रोजगार खुद करने में सक्षम हो जाए। समाज में महिला से कई बातों पर उम्मीद रखा जाता है लेकिन बहुत बातों पर महिला को पीछे कर दिया जाता है और देखा जाता है कि पुरुष वर्ग को आगे बढ़ाने में लगे रहती है। ये समाज के लिए उचित नहीं है। समाज की सोच को बदलना होगा और दायरा बढ़ाना होगा ताकि महिला भी आगे बढ़ सके। अगर सरका महिला के लिए कुछ कर रही है तो पुरुष वर्ग और समाज को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। इसी से ही महिला गरीबी चक्र से निकल पाएगी। और जहाँ बात आती है भूमि अधिकार की ,वो तो महिला को पति के मृत्यु के बाद मिलती ही है तो समाज को इस पर विघ्न नहीं डालना चाहिए। महिला का हक़ को लेकर गुमराह नहीं करना चाहिए ,खुले विचार से महिला पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षित महिला अन्य महिला को उनके अधिकार के लिए प्रेरित कर रही है लेकिन कई महिला आंतरिक रूप से अपने पिता की संपत्ति में अधिकार चाहती है और यही बात को पकड़ कर महिला को गलत समझा जाता है। लेकिन यह वास्तविकता नहीं है। महिला की सम्मान अगर समाज में होगा तो महिला का विकास होगा। अन्य लोगों का भी विकास होगा और मानसिकता में बदलाव आएगा। इससे समंजस्यता के साथ समाज आगे बढ़ सकता है
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि अनियंत्रित ऑटो ने -रिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें ई-रिक्शा पर सवार एक महिला गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए गिधौर के स्थानीय दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने सोमवार को बरहाट ब्लॉक कार्यालय में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए अवैध रूप से धन लेने की शिकायत के बाद बरहट कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि गिधौर प्रखंड में स्थित महाराज चंचुर विद्या मंदिर के असम शिक्षक की पहली वर्षगांठ और हिंदी साहित्य मनाया इस अवसर पर क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले कवि रतनपुर निवासी बिनॉय असम की पहली पुण्यतिथि मनाई गई।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि गिद्धौर ब्लॉक के कल्हुआ पंचायत भवन में अकायो इंडिया की तरफ से रोजगार मेला लगाया गया। गाँव के लिए यह सुनहरा अवसर है, शिक्षित युवाओं को इसमें रोजगार दिया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत लाभुकों को मिलेगा वाहन खरीदने का मौका।मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। एक से 25 अगस्त तक इच्छुक लोग विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज जानकारी दे रहे हैं कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर 3 अगस्त तक शिक्षा सप्ताह शुरू हो गया है। शनिवार से सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में विषय-आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन ने युवा छात्र शिवांशु से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि शिक्षा ग्रहण कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और गरीबी के चक्र से बाहर निकल पायेंगी। महिलायें कुटीर उद्योग और अन्य योजनाओं के माध्यम से अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को छोटे व्यवसाय देकर, उन्हें गरीबी से बाहर निकाला जा सकता है। महिलाओं को गरीबी से बाहर निकालने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है ताकि महिलाएं गरीबी से बाहर आ सकें। जब तक महिलाएं आत्मनिर्भर नहीं हो जातीं, तब तक समाज का विकास एक अधूरा प्रतीक रहेगा। पहले की तुलना में समाज में सुधार आया है। लोगों ने अब महिलाओं के नाम पर भूमि संपत्ति खरीदना शुरू कर दिया है। महिलाओं को समाज में उतना सम्मान नहीं मिल रहा है जितना उन्हें मिलना चाहिए था
