Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से सुमंत कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि दिनांक 9 मार्च 2019 को बोकारो मोबाइल वाणी पर दीपक तले अँधेरा शीर्षक के साथ खबर प्रसारित किया गया था। खबर प्रसारित होने के बाद व्यापक रूप से विधायक,मुखिया,प्रमुख एवं संबंधित विभाग के पास फॉरवर्ड किया गया। इस खबर के मात्र तीन दिन बाद ही पहल कर विधायक जगरनाथ महतो द्वारा गांव में ट्रांसफार्मर गाँव के टोला में दिया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य के गाज़ीपुर जिला से रमेश सोनी ने गाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पिछले दिनों 'सौभाग्य प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना' की खबर प्रमुखता से गाज़ीपुर मोबाइल वाणी में प्रसारित की गई थी जहाँ चुरामनपुर गांव में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा केवल मीटर लगाया गया था लेकिन बिजली के पोल एवं तार नहीं लगाए गए थे। गाज़ीपुर मोबाइल वाणी में खबर के प्रकाशन के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने दो दिन के भीतर डेढ़ सौ खम्बे एवं तार लगा कर गावँ में हर घर को बिजली से रौशन करने की कवायद शुरू कर दी है ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की विश्व में प्राकृतिक संसाधन बहुत ही सिमित मात्रा में उपलब्ध है।हम सबको इसका इस्तेमाल बहुत ही सोच-समझ कर आवश्यकता अनुरूप ही करना चाहिए।अगर हमने पेट्रोलियम,खनिज संपदा,जल,विद्धुत का इस्तेमाल अंधाधुन तरिके से किया तो हमारी आने वाली पीढ़ी इन सुविधाओं से वंचित रह जायेगी।वृक्षों की कटाई से दिनों-दिन वातावरण में प्रदुषण बढ़ रहा है,गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।अगर इन सब पर रोक नहीं लगा तो भविष्य में हमारा जीवन बहुत कष्टदायक हो सकता है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जौमि जिला प्रखंड सिकंदरा से चंद्रशेखर आजाद ने सिकंदरा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सिकंदरा में लगातार दो दिनों से बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान हैं। 33 हज़ार केबी तर में आये फॉल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति लगातार बहित हो रही है। बिजली गुल हो जाने से ,खास कर जिन घरों में बिजली के मोटर द्वारा पानी चलता है ,वे बंद हो गए हैं। चापानल से भी पानी लेने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ मोबाइल चार्ज करने एवं छात्रों को पठन-पठान में भी प्रभाव पड़ रहा है।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड से ज्योति कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि वर्तमान समय में बिजली हमारी अनिवार्य जरुरत के रूप में ज़िन्दगी का महत्वपुर्ण हिस्सा बन गयी है।आज हमारे जरुरत के छोटे-छोटे उपकरण के साथ ही टीवी,फ्रिज,मोबाइल इंटरनेट कम्प्यूटर,पंखा इत्यादि के लिए हम सब बिजली पर ही निर्भर रहते हैं।दूसरी ओर विकट परिस्थिति यह है की बिजली कब आएगी और कब चली जायेगी इसका किसी को पता नहीं होता है।निजीकरण के बाद से तो समस्या और भी गंभीर हो गयी है।बिजली विभाग कब कितना अधिक बिल भेज देती समझ ही नहीं आता।दूसरी ओर जब सरकार कहती है की बिजली के लिए अब कोयला पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध ही नहीं है,तो परेशानी और बढ़ जाती है।ऐसी स्थिति में सरकार को चाहिए की वो बिजली के विकल्प के तौर पर सौर ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा दे।इसे देश के प्राकृतिक संसाधन कोयले का भी संरक्षण हो पायेगा।