बिहार राज्य के जौमि जिला प्रखंड सिकंदरा से चंद्रशेखर आजाद ने सिकंदरा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सिकंदरा में लगातार दो दिनों से बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान हैं। 33 हज़ार केबी तर में आये फॉल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति लगातार बहित हो रही है। बिजली गुल हो जाने से ,खास कर जिन घरों में बिजली के मोटर द्वारा पानी चलता है ,वे बंद हो गए हैं। चापानल से भी पानी लेने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ मोबाइल चार्ज करने एवं छात्रों को पठन-पठान में भी प्रभाव पड़ रहा है।
