बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं की विश्व में प्राकृतिक संसाधन बहुत ही सिमित मात्रा में उपलब्ध है।हम सबको इसका इस्तेमाल बहुत ही सोच-समझ कर आवश्यकता अनुरूप ही करना चाहिए।अगर हमने पेट्रोलियम,खनिज संपदा,जल,विद्धुत का इस्तेमाल अंधाधुन तरिके से किया तो हमारी आने वाली पीढ़ी इन सुविधाओं से वंचित रह जायेगी।वृक्षों की कटाई से दिनों-दिन वातावरण में प्रदुषण बढ़ रहा है,गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।अगर इन सब पर रोक नहीं लगा तो भविष्य में हमारा जीवन बहुत कष्टदायक हो सकता है।
