हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है सर हमेशा ऊँचा रखना इसका जब तक तुझ मे जान है संविधान से ही भारत बना गणतंत्र इससे ही है हर नागरिक स्वतंत्र जी हा दोस्तों, गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो 26 जनवरी को मनाया जाता है। जैसा की आप सबको पता ही है कि आज पूरा देश 75 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस ख़ास मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को मुख्य अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया हैं। आज ही के दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। इस ख़ुशी के मौके पर देश के हर कोने मे ,प्रत्येक स्कूलों, कॉलेजों शैक्षिक संस्थानों के आलावा सभी कार्यालयो में झंडे फहराये जाते है और कई रंगारंग कार्यक्रम भी किये जाते हैं। विश्व भर में फैले हुए भारतीय मूल के लोग तथा भारत के दूतावास भी गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।,तो आइये शांति- सदभाव और पुरे हर्षोउल्लास के साथ इस गणतंत्र दिवस को मनाये ,साथियों ,मोबाइल वाणी परिवार की और से आप सभी श्रोताओं को गणतंत्र दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं ।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि श्री राम कॉलोनी, गली नंबर 5 में खम्बा नंबर 2950 पर लगा स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब था, जिस कारण गली में अंधेरा रहता था। अंधेरा और घना कोहरा के कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत होती थी। स्ट्रीट लाइट की मरम्मति नहीं करवाई जा रही थी। समस्या को देखते हुए रीना द्वारा 9 जनवरी 2024 को श्रमिक वाणी पर एक खबर प्रसारित की गई और इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर देखने को मिला कि गली नंबर 5 ,खम्बा नंबर 2950 पर लगा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति करवा दी गई है।
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन ने श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 25-01-24 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 09-01-24 को एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग गली नंबर 3 में खंबे पर लगी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब थी। स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से पूरी गली में अंधेरी ही अंधेरा था। जिसका खबा नंबर 2900 है स्ट्रीट लाइट सही करने बिजली विभाग से कर्मचारी नहीं आ रहे थे। इस खबर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक, बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी को साझा किया गया जिसके बाद खबर का बड़ा असर यह हुआ कि स्ट्रीट लाइट सही कर दी गई है
