हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए
Transcript Unavailable.
-यूडीआईडी कार्ड कैसे बनेगा? -राशन कार्ड को बनवाने में कितने पैसे लगते है? सवालों के ज़वाब सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर..
दिल्ली एनसीआर के मानेसर से रवि ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि कांकरौला गाँव ,गली नंबर 6 ,राधा कृष्ण मंदिर के पास नाली भरा हुआ था। इस कारण गन्दगी फ़ैल रही थी।शिकायत करने के बाद भी प्रधान द्वारा सफाई का कार्य नहीं करवाया जा रहा था। इसके बाद इसे श्रमिक वाणी पर दिनांक 25 जनवरी 2024 को प्रसारित कर नगर निगम के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर देखने को मिला कि अब प्रधान और नगर निगम द्वारा नाले की सफाई करवा दी गई है।
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से दिनांक 28-01-24 को बताया कि उन्होंने श्रमिक वाणी पर दिनांक 13-01-24 को एक ख़बर प्रसृत की थी। जिसमें बताया गया था कि अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी बड़ी जेसीबी मशीन से खजुरी पूशते रोड की खुदाई कर रही है। खुदाई की वजह से पूरे इलाके में प्रदूषण की मात्रा भी बहुत ज्यादा है क्योंकि यहां पर धूल मिट्टी भी बहुत ज्यादा उड़ रही है। खजूरी चौक के आसपास चल एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है। बड़ी जेसीबी मशीन काम कर रही हैं। इस ख़बर को रीना परवीन द्वारा लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक संबंधित अधिकारियों और हाईवे अथॉरिटी को फॉरवर्ड किया गया। जिसका खबर का असर यह हुआ कि अब स्प्रे टैंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 15 जनवरी 2024 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी बड़ी जेसीबी मशीन द्वारा खजूरी पुस्ता रोड पर खुदाई कर रही है। खुदाई के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था। जिसकी वजह से धूल मिट्टी बहुत ज्यादा उड़ रही थी। पूरे इलाके में प्रदूषण बहुत ज्यादा था। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से एमसीडी के सीनियर अधिकारियों को खबर शेयर की थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब वहां पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 15 जनवरी 2024 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,श्री राम कॉलोनी ई ब्लॉक गली नंबर 2 में नालियां ओवरफ्लो होने के कारण नाली का गंदा पानी गली में बह रहा था। बहुत दिनों से नाली साफ करने सफाई कर्मचारी नहीं आ रहे थे। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से एमसीडी के सीनियर अधिकारियों को खबर शेयर की थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब नाली साफ कर दी गई है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 11 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की,वजीराबाद सिगनेचर ब्रिज के बराबर में खंबे पर लगी सभी स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब थी। यह रास्ता तिमारपुर की ओर भी जाता है, रोड पर अंधेरा ही अंधेरा हो रहा था,अंधेरे की वजह से रोज एक्सीडेंट भी हो रहे थे। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी को खबर शेयर की थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब वहां लगे सभी स्ट्रीट लाइट सही करा दी गई है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी से रीना, श्रमिक वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि इन्होने दिनांक 12 जनवरी 2024 को श्रमिक वाणी में एक ख़बर प्रसारित कर बताया था की ,श्री राम कॉलोनी बी ब्लॉक 20 फुटा रोड मुस्तफा मस्जिद के आसपास नाली का गंदा पानी रोड पर में बह रहा था, और रोड पर पानी ही पानी था, शुक्रवार के दिन में नाली साफ नहीं कराई जा रही थी। समस्या को देखते हुए रीना ने श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप फेसबुक के माध्यम से एमसीडी के संबंधित अधिकारियों को खबर शेयर की थी। खबर का बड़ा असर हुआ अब नाली साफ कर दी गई है। इसके लिए रीना प्रवीण श्रमिक वाणी का धन्यवाद कर रही है
