ग्राम जामु से खेम सिंह की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से नागेंद्र प्रजापति से हुई। नागेंद्र प्रजापति कहते है कि उनके ग्राम में जल निगम के हैंडपंप द्वारा पानी की व्यवस्था है। वहीं घरों में छोटा चापानल है जो 49 फ़ीट गहरी होती है ,जिससे पानी स्वच्छ तो नहीं मिल पाता है लेकिन पानी के लिए कुछ पानी मिल जाता है। ग्रामीण जानकारी के अभाव में छोटा चापानल का पानी पीते है जो स्वच्छ नहीं रहता है
ग्राम जामु से खेम सिंह ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि जीवन में शिक्षा का महत्व बहुत है। आजकल लोगों की भी इच्छा रहती है कि वो पढ़ लिख कर कोई आला अधिकारी बने लेकिन बहुत से लोग अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ देते है।सभी को पढ़ना ज़रूरी है ताकि वो सफ़ल व्यक्ति बनने पाए
ग्राम जामु से खेम सिंह , साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उनके गाँव के कोटेदार द्वारा गाँव के लोगों को समय पर कभी भी राशन नहीं दिया जाता है। साथ ही बता रहे है कि कोटेदार द्वारा लोगों को बात बनाकर वापस लौटा दिया जाता हैं,जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं
ग्राम जामु से खेम सिंह ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से इनके ग्राम में नाली का सही से निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण बारिश के मौसम में बहुत समस्या होती है
ग्राम जामु से खेम सिंह ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि उज्जवला योजना के तहत मुफ्त में रसोई गैस मिलेगा ,ऐसा सरकार द्वारा कहा गया था। पर खेम सिंह के क्षेत्र में 400 रूपए लोगों से लिए जा रहे है। योजना के तहत निशुल्क में रसोई गैस नहीं मिल रहा बल्कि इसके लिए कुछ पैसे लिए जा रहे है।
हमारे श्रोता ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि महँगाई बहुत ज़्यादा है। इससे लोग बहुत परेशान है। लोग किसी तरह कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है
ग्राम जामु से खेम सिंह , साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जो भी लोग पानी कहीं से भी लाते है ,वो कहीं न कहीं गंदा रहता है ,इसलिए जब भी पानी को पीने के लिए इस्तेमाल करें ,उसे शुद्ध कर ही पिए। कई लोग ऐसे होते जो पानी को केवल पीने ही जाते है ,उसे साफ़ करने का विचार नहीं करते है
ग्राम जामू से खेम सिंह ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि ग्राम जामू में बिजली को लेकर बहुत समस्या होती है। कभी सुबह तो कभी रात में बिजली कटती है ,जिससे गर्मी में लोग परेशान रहते है। दैनिक कार्यों में भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है
हमारे श्रोता ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जब वो हरियाणा में रहते थे तो 960 में रसोई गैस मिलता था लेकिन बेला प्रखंड में 1100 रूपए मिल रहा है। जब देश का सरकार एक है तो रसोई गैस का दाम भी एक ही रहना चाहिए।
ग्राम जामु से खेम सिंह ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो पीने के लिए साफ़ पानी का प्रयोग करते है। पानी के मामले में स्वच्छता अपनाते है। सभी लोगों से भी अनुरोध है कि वो सभी स्वच्छ पानी का प्रयोग करें
