मध्य प्रदेश राज्य, उमरिया जिला, पोस्ट महरोई के ग्राम डगरी से मोहन सिंह राठौर , साझा मंच के माध्यम से कहते है कि ये विकलांग हैं तथा इन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है जिसके लिए इन्होने काफी बार शिकायत भी किया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहा है.

नमस्कार मैं रमेश देवड़ा जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश मैं साझा मंच से मैं यही जानना चाहूंगा कि जो विकलांग की जो पेंशन जो होती है ये अभी तक नहीं आ पायी है मध्यप्रदेश में क्या समस्या हो रही है

मध्यपरदेश राज्य के अलीराजपुर से रमेश देवड़ा माध्यम से कह अलीराजपुर में बहुत ही बारिश हो रही है लोगों से कह रहें हैं की सावधानी बरतें क्यूंकि बारिश ठंढ बढ़ गई है जिस कारण बीमारियोँ का भी खतरा है.

मध्यपरदेश राज्य के अलीराजपुर जिला से भोरु कलेश,साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि , जैसे 'एक देश एक राशन कार्ड' योजना चल रही है वैसे ही दिव्यांगों के लिए 'एक देश एक पेंशन' योजना शरू होनी चाहिए।ताकि सभी राज्य में सामान्य पेंशन मिले।

मध्यपरदेश से भुरू साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं, विकलांगों के पेंशन बढ़नी चाहिए क्यूंकि विकलांगों को रोज़गार भी नहीं मिल पता है तो ऐसे में पेंशन ही सहारा होता है.

मेरा नाम भोरु कलेश है , मैं गांव दादरे, तहसील जिरवगढ़, जिला अलीराजपुर, मध्यपरदेश राज्य से बात कर रहा हूँ. मैं दृष्टिहीन छात्र हूँ, और जो ई श्रम कार्ड बन रहा है, क्या वो दिव्यांगों के लिए भी उपलब्ध है? अगर हाँ तो बताइये, और न तो भी बताइये।

मध्यपरदेश जिला के जिला अलीराजपुर से कल्लू सिंह साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं, सरकार को चाहिए की गरीबों और विकलांगों को चिन्हित कर के प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए.

मध्यपरदेश से कल्लू सिंह साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं की आंगनबाड़ी केंद्रों को कोरोना का नाम ले कर बंद रखा जा रहा है और बच्चों को पोषक आहार नहीं है जिस कारन बचूं के वज़न में कमी हो रही है लेकिन फिरभी कार्ड में बचूं का वज़न को बढ़ा कर है.

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य से अलीराजपुर ज़िला से रमेश देवड़ा ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आखिर क्यों मुख्यमंत्री दिव्यांगों की ओर ध्यान नहीं केंद्रित करते। शिक्षित होने के बावज़ूद उन्हें नौकरी नहीं मिल पाती है।