दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से एक श्रमिक से हुई। ये बताते है कि ओवरटाइम नहीं मिलता है ,सात हज़ार रूपए सैलरी में घर चलाना बहुत मुश्किल है। महँगाई भी बहुत है ,आठ घंटे की ड्यूटी में गुज़ारा करना बहुत मुश्किल हो रहा है। आठ घंटे की सैलरी कम से कम 15 हज़ार रूपए होना चाहिए और ओवरटाइम भी मिलना चाहिए। पहले डबल ओवरटाइम मिलता था पर अब दो घंटे का सिंगल ओवरटाइम कर दिया गया है। महँगाई से सभी लोग परेशान है। महँगाई बढ़ रही है तो वेतन भी मिलनी चाहिए।