उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा जिला से नौमान ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 15-04-22 को बताया कि उन्होंने 04-04-22 को एक खबर प्रसारित किया था। जिसमें बताया गया था कि भवन निर्माण क्षेत्र में कार्य करने वाले छह श्रमिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जिनमें से गोलू ने बताया कि वे पिछले तीन साल से भवन निर्माण क्षेत्र में कार्यरत हैं लेकिन पिछले छह महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है जिससे वे काफी परेशान है। इस खबर को फेसबुक ,व्हाट्सप्प के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों तथा श्रम विभाग को फॉरवर्ड कर जानकारी दी गयी। जिसको संज्ञान में लेकर सभी श्रमिकों को बकाया वेतन दिया जाने लगा है