दिल्ली एनसीआर से हमारे संवाददाता की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रमिक से हुई। श्रमिक कहते है कि उन्हें कंपनी में सिंगल रेट से ओवरटाइम का पैसा मिलता है। सिंगल ओवरटाइम मिलने से बहुत नुकसान है और कंपनी को मुनाफ़ा हो रहा है। सरकार श्रमिकों के हित के लिए क़ानून बनाए है ,श्रमिक कानून का पालन कर रहे है लेकिन कंपनी प्रबंधन अपना फ़ायदा देखते है। अगर ओवरटाइम का रेट डबल मिलता तो श्रमिकों को बहुत ख़ुशी होती। सरकारी क़ानून से श्रमिकों को कोई लाभ नहीं। कंपनी वाले अगर श्रमिक क़ानून के अनुसार चले तो श्रमिकों को लाभ मिल सकता है
