उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा ज़िला से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक ख़बर प्रसारित किया था। ख़बर में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश राज्य के ज़िला इटावा में रहने वाली कुछ महिलाओं का पेंशन कई महीनों से नहीं आ रहा था जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस ख़बर को हमारे संवादाता नौमान ने मोबाइल वाणी पर प्रसारित किया साथ ही व्हाट्सप्प तथा फेसबुक पर साझा करने के साथ ही पेंशन विभाग को समस्या से रूबरू कराया। ख़बर का असर कुछ इस प्रकार हुआ कि पेंशन विभाग के अधिकारियों द्वारा समस्या को तुरंत संज्ञान में लिया गया तथा उन सभी महिलाएँ जिनकी पेंशन नहीं आ रही थी उन सबकी पेंशन अब आ गई है। ख़बर का असर होने पर सारी महिलाएँ बहुत खुश है तथा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रही हैं