दिल्ली बहादुरगढ़ हरियाणा से मनोहर लाल कश्यप साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 24-12-20 को बताया कि साझा मंच मोबाइल वाणी पर दिनांक 20-12-20 को एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसमें बताया गया था कि किसान आंदोलन का बहाना बना कर कंपनियों द्वारा समय से श्रमिकों को वेतन नहीं दिया जा रहा था । जिसके कारण श्रमिकों को बहुत समस्या हो रही है लेकिन कंपनी प्रबंधक इस पर कोई कदम नहीं उठा रही है। इस खबर को दिनांक 22-12-20 को बहादुरगढ़ के प्रशासन ,कम्पनी के मालिकों को फॉरवर्ड किया गया। तत्पश्चात टिकरी बॉर्डर के कंपनी नंबर -349 ,कंपनी टू -डे प्लॉट नंबर 314 ,315,316 के श्रमिकों को कंपनियों ने बकाया वेतन दिया गया।