हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से सीआईटीयू झज्जर ज़िला के उपाध्यक्ष मुकेश कुमार से हुई। मुकेश कुमार ने बताया कि ट्रेड यूनियनों ने 26 नवंबर को आम हड़ताल का आह्वाहन किया गया है। किसान संगठनों ने भी 26 नवंबर को होने वाले हड़तालों का समर्थन किया है। श्रम कानूनों में जो बदलाव किया गया है व किसान बिल को रद्द करवाने की मांग लेकर यह हड़ताल किया जाएगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर...
