हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से सतरोहन लाल कश्यप ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि कंपनी श्रमिकों के हिसाब पूरी करने के डर से उन्हें धोखे से कंपनी से निकाल देते है। ऐसा धोखा महिला श्रमिकों के साथ ज़्यादा हो रहा है। अभी के समय में जब रोज़ी रोटी की बहुत समस्या है ,उस वक़्त कम्पनियाँ मज़दूरों के साथ छल कर रही है। कंपनी में काम रहने पर उनसे पूरी तरह काम लिया जाता है परन्तु काम ख़त्म होने पर श्रमिकों के साथ धोखा होता है।