हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्रम मंत्रालय द्वारा सभी कंपनियों को निर्देश दिया था कि लॉक डाउन के दौरान सभी कर्मचारियों व दिहाड़ी मज़दूरों का वेतन काटा नहीं जाएगा परन्तु कुछ श्रमिकों से पता चला कि अभी भी कंपनियां अपने श्रमिकों को आदेशानुसार सही से वेतन नहीं दे रही है।