हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा कंपनी को एक फॉर्म दिया गया है जिसमे कंपनी ठेका में कार्य कर रहे श्रमिकों के मिलने वाले वेतन का पूरा ब्यौरा भर कर देगी।अगर श्रमिक को वेतन नहीं मिलता है या काट लिया जाता है तो श्रमिक श्रम विभाग में शिकायत कर सकते है। श्रम विभाग ने यह कहा कि श्रमिकों को 10 अप्रैल तक 31 मार्च तक का पूरा वेतन दिया जाएगा।