दिल्ली से हस्मत अली की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोहर लाल कश्यप से हुई। मनोहर लाल ने बताया कि लॉक डाउन के कारण कई कंपनियाँ बंद हो गई है। और ऐसे कई कंपनी है जो छुप कर श्रमिकों से कार्य ले रही है। सरकार द्वारा कही गई कि सभी सुविधाएँ मुहैया करवाई जाएगी परन्तु ऐसा कुछ बहादुरगढ़ में दिख नहीं रहा है। कंपनी वाले प्रवासी श्रमिकों को सही से वेतन भी नहीं देती। लॉक डाउन के बाद ऐसे प्रवासी श्रमिकों को बहुत समस्या हो रही है। उनके पास पैसा नहीं होने के वजह से राशन का बंदोबस्त भी नहीं कर पा रहे है। इसलिए सभी श्रमिक अपने घरों की तरफ़ पैदल चल कर सफ़र कर रहे है। क्योंकि उन्हें सरकार की तरफ़ से कोई आर्थिक सुविधाएँ नहीं मिल रही है। वहीं रास्ते में पुलिस प्रशासन द्वारा उनपर प्रहार किया जा रहा है