हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ने साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय अवकाश में कंपनी में श्रमिकों को अवकाश मिलना उनका अधिकार हैं लेकिन कुछ कंपनियां जबरन अपने श्रमिकों से कार्य करवाती हैं। यही हाल था प्लाट नंबर 243 स्थित एक कंपनी का जिसे जेएमजी कंपनी के नाम से जाना जाता हैं।वहाँ 2 अक्टूबर को श्रमिकों से जबरन कार्य करवाया जा रहा था। यही ख़बर को उन्होंने साझा मंच पर रिकॉर्ड भी करवाया। उन्होंने इस विषय पर एसडीएम व लेबर कमिश्नर से संपर्क साधने की कोशिश की परन्तु विफ़ल रहे। इसके बाद मनोहर लाल ने लेबर ऑफिस के अधिकारी सुमेर सिंह से संपर्क किया। सुमेर सिंह ने इस समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए कंपनी पर छापेमारी की। कंपनी का सिक्योरिटी गार्ड ने कंपनी पर ताला लटका कर बात पलटते हुए कह दिया कि " बिना मालिक के कंपनी में कैसे कार्य हो सकता हैं ? " लेकिन असल में कंपनी के अंदर कार्य चालु था। श्रम विभाग द्वारा कुशलतापूर्वक कंपनी में जाँच शुरू करवा दिया गया हैं। श्रमिकों से पूछताछ भी की जा रही हैं परन्तु नौकरी जाने के भय से श्रमिक असलियत उगलने से कतरा रहे हैं।