Transcript Unavailable.

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का प्रारंभ विष्णुगढ़ पंचायत के चेडरा स्थित अंबेडकर चौक में स्थापित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प माल्यार्पण कर किया गया उसके बाद प्रखंड के विभिन्न गांव मोहल्ले में रैली जुलूस निकालते हुए पूरा क्षेत्र भ्रमण किया गया और जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जलालुद्दीन का हुआ भव्य स्वागत

कोनार नहर सिंचाई परियोजना विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर,करगालो पंचायत में कोनार सिंचाई परियोजना के तहत नहर एवं पाइपलाइन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्य होने पर इस क्षेत्र में कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि एवं रोजगार के कई द्वार खुलेंगे।

विष्णुगढ़ प्रखंड के विष्णुगढ़ कसेरा मोहल्ला बालक प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में जेएसएलपीएस के तत्वाधान में गरिमा केंद्र का उद्धघाटन मुख्य अतिथि मांडू विधायक प्रतिनिधि अजय मंडल विशिष्ट अतिथि एनएलडीसी प्रदान सुरेंद्र कुमार जिला कार्यक्रम समन्वयक यूनिसेफ अशलेश कुमार प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस दिव्या सिंह के संयुक्त तत्वाधान में उद्धघाटन किया गया।

विष्णुगढ़ प्रखंड के जोबर पंचायत अंतर्गत ऊंचाघना निवासी 65 वर्षीय चिंतामण महतो पिता स्वर्गीय तेजो महतो का निधन सोमवार देर रात हो गई इसकी सूचना मिलते हैं परिजन रो रो कल बुरा हाल हो गया है। उनके आवास पहुंचकर लोगों ने श्रद्धांजलि सभा अर्पित किए।

विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा कांड में पुलिस प्रशासन अपनी तत्परता से कांड के मुख्य आरोपी को धर दबोचे गए तथा निर्दोष को जांच के दौरान लोगों को छोड़ने तथा इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस प्रशासन के साथ अधिकारियों को गुमराह करने के विचार को नाकाम करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना को लेकर जिला परिषद शेख तैयब ने थाना प्रभारी सपन कुमार महथा वीडियो अखिलेश कुमार सीओ नित्यानंद दास व बैठक का सफल संचालन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गुरु प्रसाद साव को सम्मानित किया गया।

हजारीबाग थाना अंतर्गत विष्णुगढ़ के कुसुंभा में 13 वर्षीय मासूम की हत्याकांड का उद्वेदन पुलिस ने किया जिसमें तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बताते चलें की अपने बेटे की स्वास्थ्य की बेहतर कामना को लेकर भगताइन के द्वारा अंधविश्वास में डालकर बलि चढ़ाने की बात कह कर निर्मम हत्या कर दी गई थी पुलिस तकनीकी अनुसंधान के क्रम में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इस टीम में वरीय यह पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी पूरे जिले के टीम ने मामले को उद्वेदन किया छापेमारी में कई वरीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विष्णुगढ़ प्रखंड में रामनवमी त्योहार प्रेम आपसी सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया इस बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी नित्यानंद दास ने किया एवं संचालन पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा ने किया।

Transcript Unavailable.