विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंभा कांड में पुलिस प्रशासन अपनी तत्परता से कांड के मुख्य आरोपी को धर दबोचे गए तथा निर्दोष को जांच के दौरान लोगों को छोड़ने तथा इस अमानवीय घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस प्रशासन के साथ अधिकारियों को गुमराह करने के विचार को नाकाम करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजना को लेकर जिला परिषद शेख तैयब ने थाना प्रभारी सपन कुमार महथा वीडियो अखिलेश कुमार सीओ नित्यानंद दास व बैठक का सफल संचालन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गुरु प्रसाद साव को सम्मानित किया गया।
हजारीबाग थाना अंतर्गत विष्णुगढ़ के कुसुंभा में 13 वर्षीय मासूम की हत्याकांड का उद्वेदन पुलिस ने किया जिसमें तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है बताते चलें की अपने बेटे की स्वास्थ्य की बेहतर कामना को लेकर भगताइन के द्वारा अंधविश्वास में डालकर बलि चढ़ाने की बात कह कर निर्मम हत्या कर दी गई थी पुलिस तकनीकी अनुसंधान के क्रम में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है इस टीम में वरीय यह पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी पूरे जिले के टीम ने मामले को उद्वेदन किया छापेमारी में कई वरीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विष्णुगढ़ प्रखंड में रामनवमी त्योहार प्रेम आपसी सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया इस बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी नित्यानंद दास ने किया एवं संचालन पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा ने किया।
Transcript Unavailable.
विष्णुगढ़ प्रखंड के नवादा बनासो गैडा बरांय गालहोबार चानो सारूकुदर मडमो समित ने पंचायत में पूरे हरसोलश के साथ ईद त्योहार मनाया गया सुबह 9:00 बजे ही नमाज़ियों ने नमाज अदा किया।
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के कसमार प्रखंड से हमारे श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जीपीडीपी ग्राम विकास पंचायत कार्यक्रम सरकार की एक बहुत महत्वपुर्ण योजना है। इसके माध्यम से गांव के विकास के लिए योजनायें बनाई जाती है। कौन सी योजना किस जरूरत के अनुसार होगी। इन सभी बातों का निर्णय ग्राम पंचायत लेता है। इसलिए गांव के सभी वयस्कों को जो 18 वर्ष से ऊपर के हैं। उन सभी को ग्राम सभा में शामिल हो कर अपना योगदान देना चाहिए। जब भी पंचायत में जीपीडीपी के तहत योजना बने या बैठक हो तो उसमें भाग ले कर अपने प्राकृतिक संसाधनों का सही इस्तेमाल और किन लोगों को सामजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिलना चाहिए। कहाँ पर सड़कें,नली गली,अस्पताल,स्कूल बनना चाहिए। सभी की प्लानिंग पंचायत में ही होती है। इसलिए ग्राम सभा में भाग ले कर गांव के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के कसमार प्रखंड से प्रकाश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन वर्तमान समय में मानव के लिए सबसे बड़ी समस्या है। बेमौसम बारिश होना और ओला गिरना यह जलवायु परिवर्तन के लिए सबसे चिंताजनक विषय है।विकास के नाम पर पेड़ों को काटा जा रहा है।वायु प्रदुषण के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और जल प्रदुषण के कारण लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल पा रहा है। अगर लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकार आवाज़ नहीं उठाएंगे तो आने वाले समय में मानव समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। इस समस्या से मुक्ति पाने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेंड़ लगाना चाहिए
झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के कसमार प्रखंड से रेखा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन बहुत बड़ी समस्या है।जलवायु परिवर्तन के कारण भूमि का जल स्तर बहुत नीचे चला गया है।साथ ही उद्यौगिक जिला होने के कारण बोकारो स्टील प्लांट,कोइलरी बारूद कारखाना,थर्मल प्लांट,उद्योग,धंधे से होने वाले प्रदुषण की मार ग्रामीण इलाकों को झेलना पड़ता है।इसलिए सभी समुदाय एवं ग्रामीण लोगों को मिलकर इस समस्या से निकलने के लिए कार्य करना चाहिए और बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।
झारखण्ड राज्य के दुमका ज़िला के काठीकुंड प्रखंड के ग्राम मचडेहा से बेनेडिक्ट मुर्मू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आजकल जलवायु को जेहरीले गैसों से हानि हो रहा है। इससे बच्चों ,मवेशियों और अन्य जीवों पर प्रभाव पड़ रहा है और इससे कई समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए एकजुट होना ज़रूरी है। ग्राम सभा ,महिला सभा ,युवा समूह और स्कूलों में जलवायु को लेकर विशेष चर्चा करना बहुत ज़रूरी है। ताकि हमारा जल ,जंगल ,जमीन ,पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत ज़रूरी है
झारखण्ड राज्य के दुमका जिला से एलिजाबेथ सोरेन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से हो रही है।इससे निपटने के लिए सामूहिक कार्य करने की आवश्यकता है।जलवायु परिवर्तन का प्रभाव सीधे तौर पर आजीविका,कृषि,जल,स्वास्थ्य और महिलाओं के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए केवल सरकार की नही बल्कि समुदाय के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है।ग्राम सभा में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी समस्या,जैसे - सूखा,अनियमित बारिश,जल श्रोतों का सुखना, जंगल कटाव का नियमित चर्चा करना चाहिए।सामुदायिक निर्णय के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्ष रोपण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को प्राथमिकता देना है।महिला,किशोर और कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।जलवायु परिवर्तन का प्रभाव महिलाओं पर भी देखने को मिलते हैं।जैसे - पानी लाने में कठिनाई, स्वस्थ , ईंधन संकट,इत्यादि। किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए और एक बार में हार नही मानना चाहिए।बल्कि निरंतर प्रयास करना चाहिए।
