काठीकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बाली जोड़ गांव के पास सुल्तानाबाद के भुपेंद्र राय के साथ शुक्रवार की शाम कौडिया गांव के दिलीप मंडल और उसके सहयोगी द्वारा मारपीट कर मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाभी छीनने का मामला सामने आया है। बाद में ग्रामीणों ने बीच बचाव कर चाभी और मोबाइल को वापस कराया। हालांकि मामले में पीड़ित भूपेंद्र ने थाना में जानकारी नहीं देकर मुखिया लुक्स मुर्म के पहल पर शनिवार को चकमुहा शिविर में सामाजिक स्तर से मामले को निष्पादन करने का प्रयास किया,लेकिन आरोपी के नहीं पहुंचने के कारण मामले का निष्पादन नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दुमका द्वारा काठीकुंड से कडबिंधा तक 55 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कराया जा रहा हैं,सड़क निर्माण में कौडिया गांव का दिलीप मंडल भी मुंशी का काम कर रहा है। जबकि चकमुहा गांव का भुपेंद्र राय भी सड़क निर्माण में देखरेख का काम करता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भुपेंद्र राय काठीकुंड से मोटरसाइकिल से डीज़ल का जार लेकर लौट रहा था। जब बालीजोड़ गांव पहूंचा तो दिलीप मंडल और उसके सहयोगी ने डीज़ल चोरी करने के आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की। शनिवार को पिपरा पंचायत के मुखिया लुक्स मुर्म के नेतृत्व में सभी ग्रामीणों ने चकमुहा शिविर जाकर सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया। सभी ने कहा कि जब तक मामले का निष्पादन नहीं होगा,सड़क निर्माण कार्य बंद रहेगा।मामले को लेकर रविवार को चकमुहा गांव में बैठक कर मामले का निष्पादन किया जायेगा।

आज दुमका आईटीआई कॉलेज के पास बेरोजगारों के लिए रोजगार देने हेतु एक कैंप का आयोजन क्या गया है जिसमें कई छोटे बड़े कंपनियां आकर रोजगार हेतु अपना स्टॉल लगाएंगे

किसी से पैसे प्राप्त करने के लिए आपको OTP देने या बारकोड/QR कोड स्कैन करने या MPIN दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है। कभी कोई ऐसा करने को कहे या मेसेज भेजे, तो सावधानी बरतें।

Transcript Unavailable.

लोक नायक जय प्रकाश आँख अस्पताल, दुमका (एक्सीस बैंक के ऊपर) बिरसा दिव्यांग समिति एवं लोक नायक जय प्रकाश आँख अस्पताल के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष श्री प्रियतम कुमार सिंह ने किया | इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के संरक्षक श्री बलदेव राय एवं OPTM विष्णु कुमार उपस्थिति थे | इस कार्यशाला का संचालन कार्यालय प्रभारी श्री रंजन कुमार कर रहे थे | प्रियतम ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के कानून के बारे में विस्तार से बताया कहा कि सरकार के द्वारा बहुत सारी कल्याणकारी योजना शुरू किया है जिससे जुड़कर दिव्यांगजन अपना रोजगार शुरू कर सकते है जैसे मुर्गी पालन, बकरी पालन, गाय पालन आदि | श्री राय जी ने बताया कि संगठन से जुड़कर आप सरकार के योजनाओं का लाभ ले सकते है यदि किसी दिव्यांगजनों को कोई समस्या हो तो व संगठन को बताकर अपनी समस्या को हल करवा सकते है | जुनीयर डाॅ श्री विष्णु सर ने आँख के बारे में बताया कैसे आप मोतियाबिंद के बारे जान सकते है यदि किसी को मोतियाबिंद है तो व जल्द से जल्द आॅपरेशन करवाये | हमारे यहाँ आष्युमान कार्ड लाल कार्ड एवं हारा कार्ड से भी मोतियाबिंद का ईलाज होता है इसके साथ ही कम से कम एवं अधिक से अधिक दाम के लेंस भी लगवा सकते है | इस कार्यशाला में जिले सभी प्रखण्डों से दिव्यांगजन सुमित शर्मा, डमरूधर सिंह, रूपेश, अंन्दयास, लखी, सामुल,रविलाल, संजीव मोहली , तापस, ममता, राजेश, द्वारिका, पुनम, सुमिता प्रफुल, सुकुमार दास, दिवान, पंकज, संजय, पिंकी, पवन, विकास, शान्ती, चंन्दावती, काशीनाथ, तारणी राय एवं समिति के सचिव सिक्की कुमारी आदि उपस्थिति थे |

shankar pal

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य से लक्ष्मण राम मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते है की, जिसके पास आधार कार्ड नहीं है उसे फसल बिमा का लाभ कैसे मिलेगा ?

हक हमारा भी तो है के तहत कैदियों को मिली कानूनी परामर्श, डी एल एस ए सचिव निभा रंजन लकडा ने दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जैना पंचायत सचिवालय मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन-लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लिया लाभ।