मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत प्लांन इंडिया एवं स्वास्थ विभाग के द्वारा दुमका जिले के विभिन्न प्रखंड में जैसे दुमका सदर, मसलिया ,जामा, रामगढ़ ,काठी कुंड गोपीकंदर, शिकारीपाड़ा, रानिश्वर ,जरमुंडी में विभिन्न आंगनवाड़ी एवं डोर टू डोर वैक्सीनेशन करते हुए प्लान इंडिया के टीकाकरण मित्र एवं स्वास्थ्य विभाग के ANM दीदी
मोमेंटम रूटीन इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के तहत प्लान इंडिया दुमका एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सोहराय पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए गर्म पानी मेला में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर लोगों को vacchin लगाने का निर्णय किया है। जानकारी के मुताबिक 15 जनवरी को मसलिया प्रखंड के नुनबिल मेला एवं जामा प्रखंड के बड़ा प्लासी में लगने वाले गर्म मेला में लोगों को जागरूक करके वैक्सीन लगाने का काम प्लान इंडिया के टीकाकरण मित्र करेंगे ।
आगामी महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों को लेकर प्रखंड के बाबा दानीनाथ मंदिर प्रांगण में आज बुधवार को मेला समिति की बैठक विधायक नलीन सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर अगले 18 फरवरी से 27 फरवरी तक मेला का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भगत के द्वारा पूर्व का आय- व्यय का ब्योरा दिया गया। बैठक में बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी दुमका से मेला आयोजित करने पर सहमति हुई है।काठीकुंड स्थित प्रशिद्ध बाबा दानीनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रति वर्ष मेला का आयोजन होता है। लेकिन वैश्विक महामारी के कारण बीते दो वर्ष मेला का आयोजन नहीं होने से लोगों में मायूसी थी। इस वर्ष स्थानीय लोगों ने शांति एवं सौहार्द पूर्ण मेला का संचालन करने पर सहयोग की बात कही है।विधायक नलीन सोरेन ने उपस्थित लोगों से रात्रि 10 बजे तक मेला का आयोजन करने,मेला मे मनोरंजन कार्यक्रम के साथ ही विद्यालय के बच्चों के लिए स्पोर्ट कार्यक्रम करने का निर्देश दिया,साथ ही शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मेला आयोजन को लेकर प्रशासन से सहयोग की अपील की है। इस मेले में अधिकतर लोग कृषि सामग्री,वर्तन, लकड़ी एवं पत्थर से बने सामानों की खरीददारी करते हैं। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा जोयस बेसरा, विधायक प्रतिनिधि जोन सोरेन, थाना प्रभारी रुपेश कुमार, एसआई अमन कुमार, मुखिया रोशन मुर्मू, गौरी भगत, रविन्द्र नाथ लाहा, सनाउल अंसारी, मलाय मोदी, अब्दुल कलाम, समेत कई सदस्यों उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए काठी कुंड के बाल विकास अधिकारी के द्वारा तेलीयाचक बाजार आंगनवाड़ी सेंटर में 40 बच्चों के बीच गर्म कपड़े का वितरण किया गया इस कार्यक्रम में बाल विकास अधिकारी सहीया सेविका मुखिया एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे
गिरिडीह : पतंजलि योगपीठ का 28 वां स्थापना दिवस गुरुवार को गिरिडीह के बराकर नदी किनारे शिव मंदिर प्रांगण में बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान युवा भारत के नेतृत्व में भारत स्वभिमान न्यास के लोगों ने वहां पूजन, भजन, सामूहिक योग, प्राणायाम, ध्यान व स्वदेशी संकल्प के साथ वनभोज का भी आनंद लिया।
Transcript Unavailable.
