Transcript Unavailable.
धनबाद: तोपचांची,धनबाद से बैजनाथ महतो ने तोपचांची प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार जी से बातचीत की और उनसे पूछा की तोपचांची प्रखंड में कितने कम्बल का वितरण किया गया। पूछे जाने पर अखिलेश कुमार ने बताया कि तोपचांची प्रखंड में कुल 28 पंचायत हैं और सभी प्रखंडों में 20-20 कम्बल बाटें गए।
धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची प्रखंड से बताया कि धनबाद के उपायुक्त ने तोपचांची प्रखंड के सी .ओ, सी .आई और हल्का कर्मचारियों को कारण बताव नोटिस गुरुवार को जारी किया है। उपायुक्त ने जाँच के दौरान पाया की वितीय वर्ष 2009 -10,2010-11 में लगान रशीद की अधकटी में भारी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने पाया कि लगान के मद में 9 हज़ार रुपये जैम,जामा है जबकि हल्का कर्मचारी ने मात्र 4500 रुपये ही अंचल में जामा किया है। हल्का कर्मचारी ने जनवरी माह का भी 1100 रुपये अपने पास ही रखा है जबकि नियम के अनुसार कोई भी कर्मचारी अपने पास 500 रुपये तक ही रख सकता है।
धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची प्रखंड से बताया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को रंधीर बाबा चौक पर सड़क जाम किया। और बाद में उपायुक्त को 6 सूत्री मांग पात्र सौपे। सेविकाओं और सहायिकाओं का कहना है कि उन्हें अवकाश ग्रहण करने पर कुछ नही दिया जाता है। सरकार को इस बात का जवाब देना होगा। मांग पात्र में उनका मांग है कि तमिलनाडु, पुंडूचेरी के जैसे देश के सभी राज्य के सेविकाओं और सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी नियुक्त करें और अवकाश ग्रहण का वायु सीमा 60 वर्ष निर्धारित करें साथ ही अवकाश ग्रहण के समय 2 लाख रुपये और प्रति माह 2 हज़ार रुपये पेंशन दिया जाये।
Baijnath Mahto from Topchanchi block of Dhanbad district called up to inform the listeners of JMR about the hunger strike by the family of the abducted person. He said the whole family have sat on hunger strike until their ward comes back home. The administration is taking serious initiative to solve the matter.
धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची प्रखंड से बताया कि अज्ञात अपराधियों ने सिधाबाद गाँव निवासी काजल दास के पुत्र विक्की को बीगत 26 दिसंबर को अपहरण कर लिया है। और अभी तक विक्की को नही छोड़ा गया है। इस घटना की जानकारी परिवार वालों ने थाना में शिकायत दर्ज किया लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन कुछ नही कर पा रही है। पुलिस प्रशासन की विफलता को देखते हुए उनके परिजनों ने 12 नंबर बाबा चौक पर दिन मंगलवार से ही भूख हड़ताल पर बैठे है। उनके इस हड़ताल के समर्थन में गाँव के लोग, विधायक , मुखिया ,प्रखंड प्रमुख सभी लोग आगे आयें हैं। भूख हड़ताल कर रहे लोगो के सुरक्षा को देखते हुए धनबाद के उपायुक्त ने कम्बल वितरण किया। । सभी लोग इस आन्दोलन को आगे लेजाने की बात कर रहे हैं।
धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि तोपचांची प्रखंड के खोवापुर पंचायत भवन में पशुपालन विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय पशुपालन जागरूकता शिविर का आयोजन 5 जनवरी किया जायेगा। इस शिविर में वरिष्ठ जानकारों के द्वारा पाशुपालन से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी। जिसमे पशुओं को होने वाले तरह-तरह के बीमारी बीमारी के रोकथाम आदि से सम्बंधित जानकारी दी जाएगी।
Baijnath Mahto from Topchanchi block of Dhanbad district called up to inform the listeners of JMR about the event that is organised to distribute the certificates of Mukhya Mantri Ladli Yojana and Swami Vivekanand Protshahan Yojana. In this event according to 2011-12 almost one hundred and eighteen females and one hundred and fiftyone phically challanged people were awarded the certificates. The event was chaired by Sarita Devi, the event was a successful one.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
