धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची प्रखंड से बताया कि धनबाद के उपायुक्त ने तोपचांची प्रखंड के सी .ओ, सी .आई और हल्का कर्मचारियों को कारण बताव नोटिस गुरुवार को जारी किया है। उपायुक्त ने जाँच के दौरान पाया की वितीय वर्ष 2009 -10,2010-11 में लगान रशीद की अधकटी में भारी अनियमितता बरती गई है। उन्होंने पाया कि लगान के मद में 9 हज़ार रुपये जैम,जामा है जबकि हल्का कर्मचारी ने मात्र 4500 रुपये ही अंचल में जामा किया है। हल्का कर्मचारी ने जनवरी माह का भी 1100 रुपये अपने पास ही रखा है जबकि नियम के अनुसार कोई भी कर्मचारी अपने पास 500 रुपये तक ही रख सकता है।
