धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची प्रखंड से बताया कि अज्ञात अपराधियों ने सिधाबाद गाँव निवासी काजल दास के पुत्र विक्की को बीगत 26 दिसंबर को अपहरण कर लिया है। और अभी तक विक्की को नही छोड़ा गया है। इस घटना की जानकारी परिवार वालों ने थाना में शिकायत दर्ज किया लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन कुछ नही कर पा रही है। पुलिस प्रशासन की विफलता को देखते हुए उनके परिजनों ने 12 नंबर बाबा चौक पर दिन मंगलवार से ही भूख हड़ताल पर बैठे है। उनके इस हड़ताल के समर्थन में गाँव के लोग, विधायक , मुखिया ,प्रखंड प्रमुख सभी लोग आगे आयें हैं। भूख हड़ताल कर रहे लोगो के सुरक्षा को देखते हुए धनबाद के उपायुक्त ने कम्बल वितरण किया। । सभी लोग इस आन्दोलन को आगे लेजाने की बात कर रहे हैं।