Transcript Unavailable.
फर्गेस्वर महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है कि लोगों द्वारा रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया गया . गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत सहराज पंचायत रामपुर, पहाडपुर गोरगोरो तक 8किलोमीटर तक पथ निर्माण कि दुर्दशा है इस पथ कि धनबाद जिला अंतर्गत आर्यों विभाग द्वारा,विधायक आनंद महतो के द्वारा अनुशंषा कि गयी. बदहाल सड़क कि और आकर्षित करते हुएवर्ष 2009में ग्रेड 1और 2 का नाम देते हुए पथ का निर्माण किया गया था. कई बार ग्रामीणों के द्वारा झारखण्ड मोबाइल वाणी पर खबर दी गयी थी कि वर्ष 2009 लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों के द्वारा रोड नहीं तो वोट नहीं का बहिस्कार किया गया था, उपायुक्त और जनता दरबार लगाकर इस समस्या को रखा गे यह पर कोई सुनवाई नहीं हुई.अत:राज्यपाल महोदय से अनुरोध करते है कि इस समस्या का हल जल्द से जल्द हो.
जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने बताया कि आधार कार्ड वितरण में सभी आधार कार्डधारियो द्वारा 5 रूपया लिया जा रहा है.अत: जिला प्रशासन से अनुरोध है की इस पर रोक लगे और नियमो के अनुसार नि:शुल्क आधार कार्ड वितरण की जाए. क्योकि यह एक महत्वपूर्ण कागजात है.
धनबाद: फर्केश्वर महतो ने खेराबेड़ा, तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा विधेयक की खासियत पर प्रकाश डालते हुए कहते हैं कि इस विधयेक के पास होने से देश की दो -तिहाई आबादी को सस्ता अनाज मिलेगा इस वविधेयक के प्रावधान के अनुसार परिवारों को दो भागों में बाटा गया है प्राथमिकता और सामान्य। प्राथमिक में उन परिवारों को रखा गया है जो गरीबी रेखा के निचे जीवन बसर करते हैं और सामान्य में उन्हें रखा गया है जो गरीबी रेखा से ऊपर आते हैं।खाद्य क्षेत्रों में इससे 75 % जबकि शहरी क्षेत्रों में 50 % जनता लाभान्वित होंगे। इसमें बीपीएल परिवारों को 3 रुपए प्रति किलो चावल और २ रुपये प्रति किलो गेहूं देने के प्रावधान है। इस विधेयक के तहत 63.5 करोड़ परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान की जा सकेगी है।खाद्य सुरक्षा विधेयक में इसकी बज़ट 63 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 95 करोड़ रुपए दिया जाएगा।इस विधेयक से अनाज की मांग 5.5करोड़ मीट्रिक टन बढ़कर 6.1 मेट्रिक हो जाएगी। इस पर झारखण्ड के खाद्य सुरक्षा अभियान 17 जिलो में भ्रमण कर राज्य में जानकारी दी गई जिसमे १७ अक्टूबर को जमशेदपुर में विभिन्न राज्यो के प्रतिनिधि मंडल शामिल थे साथ ही सुप्रीम कोर्ट के राज्य सलाहकार बलराम, गुरजीत सिंह और कांशीनाथ चटर्जी थे.
धनबाद तोपचांची से बैजनाथ महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की तोपचांची प्रखंड के पि.ए.सि हाई स्कूल में मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन २ जुलाई को किया गया. तोपचांची के उप-प्रमुख आनंद शंकर जी ने कहा की शिक्षा रूपी गाड़ी के दो पहिये हैं शिक्षक एवं प्रतिनिधि के सहयोग से इस इस गाडी को गतिमान किया जा सकता है.पंचायतो को शिक्षा के सम्बन्ध में अधिकार मिलना चाहिए उक्त बाते प्रमुख सरिता देवी ने कही और इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की गयी.पंचायत समिति सदस्य श्री गुरजीत सिंह जी ने कहा की पंचायत अपने सामर्थ्य के अनुसार शिक्षको के समस्या का समाधान कर रही है.
फर्केश्वर महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताते हैं की गोमो जलापूर्ति योजना से पिछले २ माह से जलापूर्ति बंद हैं जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड रहा है.लोगो का आरोप हैं ही इस बरसात में भी उन्हें फ़िल्टर पानी नहीं मिल रह हैं जिससे ५००० की आबादी प्रवावित हुई है. गोमो के मुखिया सतीश कुमार ने बताया की इस योजना में घटिया सामान का प्रयोग हुआ हैं जिस कारन मिटटी जाम हो गयी और जलापूर्ति बंद हो गयी.
फर्केश्वर महतो तोपचांची धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी पर बताया की पचास एकल अभियान विद्यालय का मासिक प्रशिक्षण २ जुलाई खेरा बेरा में संपन्न हुआ.इस कार्यक्रम में मुख्या रूप से धनबाद के वरीय अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद थे.
धनबाद : फर्केश्वर महतो ने हुल दिवस के अवसर पर संथाली गीत प्रस्तुत किया है
फर्गेस्वर महतो धनबाद तोपचांची से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देते है की है की संसद के द्वारा 2005में सभी राज्स्वो और ग्रामो के लिए वन अधिकार नियम बनया गया है, 8 साल पहले बनाये गए नियम का कोई पालन नहीं होता है कोई मसिक प्रशासन की तरफ बैठक नहीं होती है इस तरह वन कानून का उल्लघंन किया जा रह है, निर्वतमान विधि के अनुसार महावीर प्रसाद ने तोपचांची प्रखंड के सभी राज्स्वो, ग्रामो में वन अधिकार समिति का बैठक कर वन भूमि पट्टे का आवेदन भरा गया था, 39 लोगो ने खेराबेडा से आवेदन भरने के बाद आज तक वन भूमि पट्टा नहीं दिया गया है अत:वन अधिकार समिति के अध्यछ झारखण्ड मोबाइल वाणी माध्यम से राज्यपाल से अनुरोध करते है की जल्द से जल्द वन भूमि पत्ता दिया जाये।
Transcript Unavailable.
