जिला देवघर से के.वी.सहाय जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष कुमार सिंहा जी से बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में बात की,और कहा कि बाल विवाह के मुख्या कारण हैं अशिक्षा और गरीबी,इसलिए पहले इनदोनो कारणो का जड़ से खत्म करना जरुरी है।
जिला देवघर से के.बी सहाए साथ सुरेश कुमार सिन्हा ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की बाल विवाह समाज के लिए अभिषाप है। यह वह अवस्था होती है।जब बच्चे मानशिक रूप से तथा शारीरिक रूप से अविकसित रहते है। उनमे अच्छा बुरा सोचने का ज्ञान नहीं होता है।समाज इस कुप्रथा को बढ़ाने में सहयोग करता है।और इसे दूर करने के लिए समाज को ही आगे आना चाहिए। वे अपने बच्चो की शादी सही उम्र में करे।
Transcript Unavailable.
जिला देवघर से के.वी.सहाय जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंहा जी से बाल विवाह के कारण विभिन्न समस्याएँ उत्पन्न होने की बात पर हामी भरी और कहा कि इस कूप्रथा का सीधा प्रभाव नाबालिक लडकियो पर पड़ता है,उन्हें अपनी विचारधारा को इस्तेमाल करने का मौका ही नहीं मिलता,साथ ही शारीरिक व्याधियो से भी ग्रस्त हो जाती हैं।
जिला देवघर से के.बि.सहाय जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से समाजसेवी पवन गुप्ता जी से बाल विवाह पर चर्चा की। श्री गुप्ता जी ने कहा कि बाल विवाह समाज व देश के लिए बहुत हानिकारक है। इसके कारण बच्चो का बचपन पूरी तरह समाप्त हो जाता है। बाल विवाह को रोकने के लिए कानून ने बहुत से नियम बनाय हैं परन्तु समाज को भी बाल विवाह का बहिष्कार करना होगा।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
देवघर से सनाउअल अंसारी झारखण्ड मोबाइल वाणी पर जानकारी दे रहे है की चुलिया मध्य विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया बाल संसद स्कुल का एक अहम् भाग है जो स्कूल की वयवस्था को देखता है की स्कूल में पानी की सुविधा है की नहीं,साफ-सफाई है की नहीं ,पढाई की कमी है यां नहीं ऐसा देखा जाता है की जिस स्कुल में बाल संसद का गठन किया गया है वह के बच्चो की उपस्थिति अच्छी है और बच्चे जयादा सक्रिय है वे ग्राम शिक्षा समिति से अनुरोध करते है की आप बाल संसद को प्रोत्साहन दे.
सनाउल अंसारी देवघर से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की वे ग्राम ज्योति संस्था से जुड़े है और ग्राम ज्योति संस्था चाइल्ड लाइन के तहत बाल अधिकार और बाल विवाह पर कार्य करती है चाइल्ड लाइन का एक टोल फ्री नम्बर है 1098,अगर किओ वयक्ति चाइल्ड लाइन की संस्था को ये सुचना देती है की कोई बच्चा यहाँ पर बाल मजदूरी कर रहे है या कोई बच्चा अपने परिवार से बिछड़ गया तो अगर आप 1098 पर काल करेंगे तो चाइल्ड लाइन की टीम वहा पर पहुचकर बच्चे को उसके माता-पिता से मिलाने का कार्य करती है.
देवघर: दामोदर सिंह ने बैधनाथपुर देवघर से कहते हैं कि बाल विवाह अनुचित है.
