गिरिडीह:जमुवा,गिरिडीह से मुस्लिम अंशारी ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि जमुवा में आंगनबाड़ी में भरी अनियमितता बरती जा रही है उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सेविका अपने निजी माकन में आंगनबाड़ी केंद्र चला रही है। इतना ही नही केंद्र में जो बच्चों के लिए पोषाहार आता है उसमे से मात्र 25 पतिशत ही बच्चो में वितरण किया जाता है। और बाकि का खुद डकार लेते है। अत: प्रखंड इकस पदाधिकारी से अनुरोध है कि इस पर जाँच करें।
गिरिडीह: निक्कानंद प्रसाद वर्मा ने गिरिडीह जिला के जमुवा प्रखंड से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि जमुवा प्रखंड अंतर्गत नवडीहा पंचायत को प्रखंड बनाने की बात कई बार कही गई है और यहाँ पर प्रखंड बनने के लायक सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं इसके बावजूद भी इसे प्रखंड नही बनाया गया है,उन्होंने कहा कि इसे प्रखंड बनाने को लेकर कई बार गिरिडीह और रांची में रैली भी निकली गई और साथ ही नेता और विधायकगण भी आश्वाशन दिए लेकिन कुछ नही हुआ। यदि नवडीहा पंचायत को प्रखंड बनाया जाता है तो लोगों को काफी आसानी होती।
गिरिडीह: गिरिडीह जिला के जमुवा प्रखंड से लक्ष्मन मंडल ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि जमुवा थाना अंतर्गत नीमा पराखारु स्थित पुल के पास एक कोयला ले लदा ट्रक फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में जमुवा थाना को सूचना दी गई है लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन का कोई अता-पता नही है। गाड़ी बहुत ही बुरी तरह फंसी हुई है, चालक और खलासी का कोई जानकारी नही मिल रहा पा है। अत: इस पर पुलिस प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Premnand Verma from Jamua block, Giridih called up to share a few lines on women. The poetry conceptualizes the creation of women as perceived by god.
Premnand from Giridih district called up to share his thoughts on the tradition of dowry.
गिरिडीह: इन्द्रजीत रजत ने गिरिडीह जिला के जमुवा प्रखंड के गाँव से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि जामुवा प्रखंड के धुर्गड़गी गाँव मुखिया को यहाँ के विकाश कार्यों के लिए फंड मिला लेकिन वे इस फंड का उपयोग विकास कार्यों में नही कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि इस गाँव में कई चापाकल हैं और कोई भी ठीक नही है मुखिया का काम है की जो फंड उसे मिला है उसका विकास कार्यो में उपयोग करें जो चापाकल ख़राब पड़ा है उसका मरम्मत कराये लेकिन ऐसा नही किया जा रहा है। अत: प्रशासन से अनुरोध है कि इस और ध्यान दे ताकि यहाँ के लोगों के समक्ष जो पिने के पानी को लेकर समस्या है उसका समाधान हो।
Premnand Verma from Dharampur Village of Giridih district called up to share the ways by which AIDS spread and the symptoms of this disease.
V.K. Verma from Jamua Block, Giridih district called up to share a hindi song with a social message-price rise.
