Reply information of State bank of India helpline number

Information shared about appreciating users & KN for the contribution

उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण प्रखंड से शिवधन यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि अगर उन्हें पांच लाख रूपए मिलते तो वो दोना पत्तल की मशीन लगाते

Today's Head lines News(25/02/2026)

दिल्ली के नन्द नगरी से पूजा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को प्रॉपर्टी में हिस्सा होना चाहिए। लेकिन भाई हिस्सा नही देना चाहते हैं और इसे लेकर विवाद भी होता है।

Information shared about the recent news about death of person because of eating expired product, in response to user Rasulba

झारखण्ड राज्य के दुमका ज़िला के काठीकुंड प्रखंड के ग्राम मचडेहा से बेनेडिक्ट मुर्मू मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि आजकल जलवायु को जेहरीले गैसों से हानि हो रहा है। इससे बच्चों ,मवेशियों और अन्य जीवों पर प्रभाव पड़ रहा है और इससे कई समस्या हो रही है। इससे बचने के लिए एकजुट होना ज़रूरी है। ग्राम सभा ,महिला सभा ,युवा समूह और स्कूलों में जलवायु को लेकर विशेष चर्चा करना बहुत ज़रूरी है। ताकि हमारा जल ,जंगल ,जमीन ,पर्यावरण स्वच्छ बना रहे। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत ज़रूरी है

झारखण्ड राज्य के दुमका जिला से एलिजाबेथ सोरेन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से हो रही है।इससे निपटने के लिए सामूहिक कार्य करने की आवश्यकता है।जलवायु परिवर्तन का प्रभाव सीधे तौर पर आजीविका,कृषि,जल,स्वास्थ्य और महिलाओं के दैनिक जीवन पर पड़ रहा है।इस कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए केवल सरकार की नही बल्कि समुदाय के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी बनती है।ग्राम सभा में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी समस्या,जैसे - सूखा,अनियमित बारिश,जल श्रोतों का सुखना, जंगल कटाव का नियमित चर्चा करना चाहिए।सामुदायिक निर्णय के माध्यम से जल संरक्षण, वृक्ष रोपण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को प्राथमिकता देना है।महिला,किशोर और कमजोर वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।जलवायु परिवर्तन का प्रभाव महिलाओं पर भी देखने को मिलते हैं।जैसे - पानी लाने में कठिनाई, स्वस्थ , ईंधन संकट,इत्यादि। किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए और एक बार में हार नही मानना चाहिए।बल्कि निरंतर प्रयास करना चाहिए।

झारखण्ड राज्य के दुमका जिला से सरिता किस्को ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ग्राम सभा में जलवायु परिवर्तन पर चर्चा करनी होगी।एक समिति बनानी होगी और कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।महिला सभा में महिलाओं को जागरूक करना होगा।महिला समूह बनाना होगा।साथ ही वृक्षारोपण अभियान चलना होगा।स्कूलों और किशोरों के ग्रुप में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।युवा समूह बनाना होगा और सोशल मिडिया पर अभियान चलाना होगा।समुदाय के साथ मिलकर काम करना होगा।स्थानीय संसाधनों का उपयोग करना होगा और सामुदायिक योजना बनानी होगी।

Information shared about benefits of horse gram