उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर से हमारी संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदू देवी से हुई। चंदू कहती है कि ये मोती का काम करना चाहती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदू अली से साक्षात्कार लिया। मजदू अली ने बताया कि सबको अधिकार मिलना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से भूमि अधिकार पर प्रिया कुमारी से साक्षात्कार लिया। प्रिया कुमारी ने बताया कि कई महिलाएं अपने हक़ के लिए लड़ने की बात करती हैं और कई महिलाएं लड़ना नही चाहती हैं।समाज हक़ के लिए लड़ने वाली महिलाओं को गलत समझता है। इसलिए महिला समाज के बारे में सोच कर डर जाती है।प्रिया कुमारी समाज से लड़ सकती हैं

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रिया कुमारी से हुई। प्रिया कुमारी यह बताना चाहती हैं कि महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए ताकि वह अपने हक़ के लिए लड़ सके। स्कूल और कॉलेज में जमीन के अधिकार के बारे में बताया जाएगा तो वह पढ़ाई से भटक जाएँगी

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा कुमारी से हुई। नेहा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि पंचायत में महिलाओं को संपत्ति के अधिकार के बारे में बताना चाहिए

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी कुमारी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा कुमारी से हुई। नेहा कुमारी यह बताना चाहती हैं कि कई महिलाओं को भूमि के अधिकार के बारे में जानकारी नहीं हैं। महिला अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाने में डरती हैं। महिला पढ़ी लिखी भी नहीं रहती हैं तो हक़ के लिए आवाज़ उठाने में डरती हैं।

बिहार राज्य के नवादा जिला से तारा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रुबिता कुमारी से हुई। रुबिता कुमारी यह बताना चाहती हैं कि स्कूल और कॉलेज में कानून की पूरी जानकारी इसलिए नहीं दी जाती है क्योंकि कानून एक बहुत विशाल और लगातार बदलने वाला विषय है। जिससे पढ़ाना मुश्किल है। इसके बजाय नागरिक शास्त्र और समान शिक्षा के जरिए छात्रों को सरकार और नागरिक कर्तव्यों को बुनियाद ढाँचा समझाया जाता है जबकि विशिष्ट कानूनी शिक्षा के लिए सब स्कूल होते हैं जहाँ गहराई से सिखाया जाता है और छात्र के अधिकार जैसे गोपनीयता को भी कानून को समझाया जाता है लेकिन यह जानकारी अक्सर पूरी नहीं हो पाती है

उत्तरप्रदेश राज्य के बस्ती ज़िला से रमज़ान अली की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से हुई। श्रोता कहते है कि महिलाओं को उनके मायके में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए अगर उन्हें मायके में हिस्सा मिला तो उनके भाइयों में विवाद हो सकता है। इसलिए महिलाओं को उनके ससुराल में ही जमीनी हक मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के उगापुर से हमारी संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मनोज कुमार से हुई। मनोज कहते है कि वो सब्ज़ी का दूकान करना चाहते है लेकिन उनके पास पूंजी नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के उगापुर से हमारी संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रेमा से हुई। प्रेमा कहती है कि वो गलेचा का काम करती है। इनके पास पूंजी नहीं है। ये बकरी पालन भी करना चाहती है पर पैसों की समस्या है