बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद द्वारा संचालित अभयानंद सुपर 30 की प्रवेश परीक्षा शेखपुरा जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। अभयानंद सुपर 30 के को-ऑर्डिनेटर शिवम कुमार की देख-रेख में यह परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में लगभग पांच सौ छात्र-छात्रा उपस्थित हुए। परीक्षा का संचालन कोविड गाइडलाइंस के अनुसार किया गया। परीक्षा संचालन में विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर, समाजसेवी मनोज कुमार, राहुल कुमार, हरेराम कुमार की सराहनीय भूमिका रही। मालूम हो कि अभयानंद सुपर 30 मेधावी छात्रों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाकर इंजीनियरिंग और मेडिकल के लिए तैयार करता है। बीते वर्षों में इस संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षाप्रेमियों के बीच काफी ख्याति प्राप्त की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड के भादवा पंचायत के वीवीपुर गांव के सिमरा माईनर नहर में एक अज्ञात ब्यक्ति का शव मिलने से गांव बना चिंता का विषय। वही हरिहरगंज गांव निवासी मोहम्मद इकबाल ने थाना में आवेदन दे यह उल्लेख किया कि सुबह 7:00 बजे अपने क्षेत्र में भ्रमण थे इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुआ कि बीबीपुर गांव के नहर पास कहीं से बहते हुए एक व्यक्ति का शव आ गया है । इस सूचना पर बीबीपुर पहुंचकर देखा कि सिमरा माइनर नहर के पास एक व्यक्ति जिसका उम्र लगभग 50 वर्ष मृत अवस्था में कहीं दूर से नहर के पानी से बहते हुए आया। शव भी फुला हुआ मिला। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि तीन-चार दिन पूर्व ही मृत हुआ होगा। इसकी सूचना पर आसपास के काफी लोग जुट गए जो किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका। तुरंत रफीगंज प्रशासन को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। और अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है , इसकी पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

रफीगंज शिवगंज पथ पेट्रोल पंप के पास सड़क दुर्घटना में एक भैंस की मौत हो गई तथा 2 भैंस के पैर टूट गया। बताया जाता है कि एक तेज रफ्तार की कार शिवगंज की ओर जा रही थी ज्योंहीं पेट्रोल पंप के पास कार पहुंची तो अचानक सड़क पर भैंस का झुंड आ गया।जिससे कार ने टक्कर मार दी। टक्कर से एक भैंस की मौत एवं दो भैंस घायल हो गया। भैंस मालिक की पहचान कियाखाप निवासी भुनेश्वर यादव और घायल भैंस के मालिक की पहचान कियाखाप निवासी उमेश यादव के रूप में की गई है। वहीं कार चालक की पहचान राजा बीघा के मास्टर नसीम के रूप में की गई है। मोहम्मद नजीर आलम ने बताया कि हम लोग रफीगंज से औरंगाबाद जा रहे थे तभी कियाखाप पेट्रोल पंप के पास भैंस का झुंड आ गया ।जिससे मास्टर नसीम और मोहम्मद वली को हाल्की भुल्की चोट आया है । जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

दाउदनगर थाना परिसर में सीओ और थानाध्यक्ष द्वारा लगाए गए संयुक्त जनता दरबार में जमीन विवाद के तीन मामले पहुंचे सीओ स्नेहलता देवी एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार लगाया गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

पुलिस ने छापामारी कर पैकिंग मशीन के साथ 98 लीटर देशी शराब पाउच बरामद, एक धंधेबाज गिरफ्तार रफीगंज औरंगाबाद पुलिस ने छापेमारी कर अमरपुरा पश्चिमी गांव के जितेंद्र उर्फ जीतू कुमार के घर से प्लास्टिक रैपर एवं पैकिंग करने वाले लोहे के मशीन के साथ 98 लीटर देसी शराब पाउच बरामत किया गया । साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली की अमरपुरा पश्चिमी के जितेंद्र उर्फ जीतू कुमार अपने घर में शराब पाउच पैकिंग कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन करते हुए गांव में पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति देसी शराब पैकिंग मशीन से पैककर रहे थे। घेराबंदी करते हुए छापामारी की गई, अचानक पुलिस बल को देख पैकिंग करता व्यक्ति भागने लगा। छापामारी दल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम जितेंद्र उर्फ जीतू कुमार गांव अमरपुरा पश्चिमी बताया। वही निगरानी में रखते हुए स्थानी जगह पर विधिवत तलाशी दिया गया तो देसी शराब 200ml का 430 पाउच तथा 400ml का 30 पाउच , प्लास्टिक रेपर पैक करने वाले 250 ग्राम एवं पैकिंग करने वालों एक लोहे का मशीन के साथ कुल 98 लीटर देशी शराब बरामत किया गया। सभी पाउच पर झारखंड उत्पाद लिखा हुआ था।थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम एवं विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जितेंद्र उर्फ जीतू कुमार को जेल भेज दिया गया ।

बृहस्पतिवार को मकर सक्रांति के अवसर पर जीवन ज्योति अस्पताल शेखपुरा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए गए 25 मरीजों को अस्पताल निर्देशक डॉ राकेश रंजन अपने हाथों से परोस कर दही चूड़ा का भोज कराया। एवं सभी मरीजों को कंबल देकर सम्मानित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बृहस्पतिवार की देर शाम उत्पाद विभाग के नए उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के निर्देशों के आलोक में उत्पाद विभाग के छापामार दस्ते ने शहर के महादेव नगर स्थित आरघौती पोखर के पीछे सार्वजनिक सामुदायिक भवन के बाथरूम से दो सौ लीटर की मात्रा में देशी शराब बरामद करने में सफलता पाई।गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बृहस्पतिवार को सदर प्रखंड के सिरारी ओपी अन्तर्गत महसा र गांव में तालाब की मछली पर कब्जा जमाने और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की घटना घटी। यह घटना सुबह आठ बजे के करीब हुई। गोलीबारी के दौरान गांव के लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। घटना की सूचना मिलने के बाद ओपी अध्यक्ष राजनंदन कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल घटना स्थल पर पहुंचा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बृहस्पतिवार को जेल में यक्ष्मा जाँच शिविर लगाया गया जाँच के दौरान सात संदिग्ध यक्ष्मा पीड़ित मिले। जिनके बलगम के नमूनों को लिया गया। जांच में टीवी रोग से पीड़ित मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन सभी को मुफ्त में टीबी की दवा और प्रति माह पांच सौ रुपया दिया जायेगा।

प्रखंड क्षेत्र के रहिचा गांव से बृहस्पतिवार के दिन हरखित पासवान एवं शिव बालक चौधरी नामक दो शराब कारोबारी को 5 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखोपुरसराय थाना अध्यक्ष ऋषभ यादव ने बताया कि रहिचा गांव में छापेमारी की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।