बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद द्वारा संचालित अभयानंद सुपर 30 की प्रवेश परीक्षा शेखपुरा जिले के एकमात्र परीक्षा केंद्र बरबीघा के डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। अभयानंद सुपर 30 के को-ऑर्डिनेटर शिवम कुमार की देख-रेख में यह परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में लगभग पांच सौ छात्र-छात्रा उपस्थित हुए। परीक्षा का संचालन कोविड गाइडलाइंस के अनुसार किया गया। परीक्षा संचालन में विद्यालय के प्राचार्य सुधांशु शेखर, समाजसेवी मनोज कुमार, राहुल कुमार, हरेराम कुमार की सराहनीय भूमिका रही। मालूम हो कि अभयानंद सुपर 30 मेधावी छात्रों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाकर इंजीनियरिंग और मेडिकल के लिए तैयार करता है। बीते वर्षों में इस संस्थान ने राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षाप्रेमियों के बीच काफी ख्याति प्राप्त की है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।