प्रखंड के भादवा पंचायत के वीवीपुर गांव के सिमरा माईनर नहर में एक अज्ञात ब्यक्ति का शव मिलने से गांव बना चिंता का विषय। वही हरिहरगंज गांव निवासी मोहम्मद इकबाल ने थाना में आवेदन दे यह उल्लेख किया कि सुबह 7:00 बजे अपने क्षेत्र में भ्रमण थे इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुआ कि बीबीपुर गांव के नहर पास कहीं से बहते हुए एक व्यक्ति का शव आ गया है । इस सूचना पर बीबीपुर पहुंचकर देखा कि सिमरा माइनर नहर के पास एक व्यक्ति जिसका उम्र लगभग 50 वर्ष मृत अवस्था में कहीं दूर से नहर के पानी से बहते हुए आया। शव भी फुला हुआ मिला। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि तीन-चार दिन पूर्व ही मृत हुआ होगा। इसकी सूचना पर आसपास के काफी लोग जुट गए जो किसी के द्वारा पहचान नहीं किया जा सका। तुरंत रफीगंज प्रशासन को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। और अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है , इसकी पहचान के लिए छानबीन की जा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।