ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वद्यालय में संस्था के संस्थापक लेखराज बाबा उर्फ ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि ( स्मृति दिवस) श्रद्धापूर्वक मनाई गई। दरभंगा से आये बी.के. भाई ललितकान्त जी ने ब्रह्मा बाबा के लौकिक व आलौकिक का जीवन परिचय दिया। शेखपुरा संस्था की संचालिका बी के.अनु बहन के बाबा को भोग के बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

बरबीघा प्रखंड अंतर्गत कुटौत पंचायत के कुटौत गाँव में पादप सुरक्षा योजना के तहत किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित किसानों को मिट्टी जाँच, बीजोपचार ,कीट प्रबंधन, जैविक खेती , जलवायु परिवर्तन के फसल एवं मानव जाति पर प्रभाव के बारे में बताया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

सोमवार को जिला पुलिस मेंस एसोसिएसन के पदाधिकारियों ने मटोखर में करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणधीन नया पुलिस लाइन भवन का निरीक्षण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

सोमवार की रात्रि वारिसलीगंज - बरबीघा पथ पर शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अंबारी गांव के समीप सड़क पर बने ब्रेकर के निकट एक कार के पलट जाने से कार में सवार एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

टीकाकरण के दूसरे दिन जिले में 130 लोगों को टीका दी गई। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल और बरबीघा स्थित सिंह हॉस्पिटल में 19 तथा रेफरल अस्पताल बरबीघा 61में 90 लोगों को टीका लगाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

जिला में संचालित पोषण व पुनर्वास केंद्र पर टीबी जाँच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सदर अस्पताल के तत्वाधान में यक्ष्मा नियंत्रण अभियान के तहत किया गया। केंद्र पर कुल 20 बच्चो के सैम्पल जाँच के लिए लिया गया। इस अवसर पर केंद्र के मुकेश पाण्डेय, हिमांशु कुमार, रौशन कुमार आदि मौजूद थे। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस शिविर में सभी के बलगम के नमूने लिए गए। इन सभी में टीबी के लक्षण पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुफ्त में दवा और पोषण के लिए प्रतिमाह 500 रूपये दिए जायेंगे। इसके पूर्व इस अभियान के तहत मंडल कारा और किशोर कैदी की जाँच के लिए प्लेस ओफ् सेफ्टी में भी शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में लोगो को साफ सफाई और स्वच्छता के साथ साथ उचित पोषण के पाठ भी पढाये गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिला में सोमवार से सडक सुरक्षा माह की शुरुआत की गई। डीडीसी सत्येन्द्र कुमार सिंह, एडीएम सत्यप्रकाश शर्मा, जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर एक जागरूकता रथ रवाना किया। आधुनिक यंत्रो से सुसज्जित यह वाहन जिले के सभी क्षेत्रो में जाकर लोगो को यातायात के नियमो की जानकारी देने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर अधिकारियो ने लोगो को अपने और अपने सह यात्री की सुरक्षा के लिए यातायात नियमो का अनुपालन अनिवार्य है। जिला परिवहन पदाधकारी शशि शेखरम ने बताया कि सडक सुरक्षा माह 17 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन एक के बाद एक जागरूकता सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस कार्यक्रम को व्यापक बनाने को लेकर एनसीसी, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, चालक आदि को शामिल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जागरूकता माह में स्कूली बच्चो के बीच वाद-विवाद, पेंटिंग, निबंध आदि प्रतियोगिता, स्कूली बच्चो और एनसीसी द्वरा जागरूकता मार्च का आयोजन किया जायेगा। सडक सुरक्षा माह में परिवहन विभाग द्वारा रक्त दान शिविर, चालको का स्वास्थ्य जाँच आदि का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोगो के बीच यातायात नियमो का पालन करने का हर स्तर पर प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लोगो को दुपह्लिया वाहन पर हेलमेट पहनने, मोटर वाहन पर सिट बेल्ट लगाने आदि नियमो के अनुपालन को लेकर लोगो को जागरुक किया जायेगा। इस दौरान सडक पर रात्रि में चमकने वाले प्लेट आदि लगाने का काम भी किया जायेगा।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सोमवार को बरबीघा - बिहार शरीफ एन एच पथ और बरबीघा थाना के समीप पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व दिलीप कुमार अपर थाना अध्यक्ष विधि व्यवस्था बरबीघा ने किया। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन दर्जन से अधिक बड़े - छोटे वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान किसी वाहन से कोई आपत्ति जनक सामान या किसी अपराधी किस्म की व्यक्ति की गिरफ्तारी और न ही बरामदगी हो पाई। उन्होंने बताया कि कई वाहनों के चालकों से विभिन्न त्रुटियों के कारण जुर्माना की राशि वसूल की गई। वहीं पुलिस द्वारा इस सड़क मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने के कारण बिना हेलमेट और बिना कागजात के सफर करने वाले बाईक सवार लोगों में हड़कंप व्याप्त रहा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

एसपी कार्तिकेय शर्मा की सक्रियता अब रंग लाने लगी है। एसपी ने जिले के दो ओपी क्षेत्र के दो पुलिस जमादार, दो पुलिस जवान और तीन होमगार्ड जवान को तत्काल निलम्बित कर दिया है। इन कर्मियों को एसपी ने रात्रि गस्ती के दौरान सवारी वाहन से रुपयों की वसूली करते पाया। एसपी के इस कार्यवाई की खबर पुलिस महकमा से बाहर आते ही लोगो में हर्ष का संचार हो गया। वहीँ इस कार्यवाई से पुलिस महकमे में सुस्त और भ्रष्ट्रचार के पोषक तत्वों में हडकंप और भय व्याप्त हो गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस से प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि एसपी ने बरबीघा नगर क्षेत्र के मिशन ओपी पर तैनात पुलिस जमादार वीरेंद्र कुमार को दो पुलिस जवान के साथ रात्रि में मौके पर रुपया वसूली करते पाया। बरबीघा से रात्रि में ही वापस लौटने के क्रम में एसपी ने नगर थाना क्षेत्र के हथियावां ओपी पर तैनात पुलिस जमादार अशोक कुमार तीन होमगार्ड जवान के साथ रुपया वसूली करते पकडे गए। एसपी ने इन सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। सबूत के साथ पकडाए इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्यवाई की भी अनुशंसा की है। इस सम्बन्ध में एसपी ने पुलिसकर्मियों से स्पष्ट कर दिया है कि कार्य में सुस्ती और पुलिसिंग कार्य में भ्रष्ट्रचार को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। एसपी ने संकेत दिया कि यदि पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किये तो और भी इस प्रकार के चौकाने वाली खबर आ सकती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बरबीघा के स्थानीय एसकेआर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को जोनल जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप संपन्न हुआ । जिसमें बेगूसराय , मुंगेर, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद की टीमें भाग ली। फाइनल मुकाबले में नवादा की टीम 7/1 के अंतर से जहानाबाद को पराजित की। इसमें विजेता और उपविजेता टीम मशरक में होने वाले राज्य स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी ।इस अवसर पर शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष विशाल, शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी , बरबीघा नगर परिषद के अध्यक्ष रोशन कुमार, प्रदेश महिला मोर्चा भाजपा की क्षेत्रीय प्रभारी रेशमा भारती बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी राजीव कुमार उर्फ पप्पू हैंडबॉल संघ के जिला संयुक्त सचिव यशपाल जी,नेशनल रेफरी बबलू कुमार, स्टेट रेफरी मुकेश कुमार झा विकास कुमार रोहित कुमार सूरज कुमार इत्यादि मौजूद थे ।कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष रोशन कुमार के द्वारा खेल परिसर के पूजन से किया गया । शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आचार्य गोपाल जी ने बताया की इस जोनल सब जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में 7/ 0 के अंतर से जहानाबाद को पराजित कर नवादा की टीम विजेता बनी ।नवादा की तरफ से सबसे अधिक गोल 11 नंबर की जर्सी से पूजा कुमारी ने किया ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।