Transcript Unavailable.

रफीगंज प्रखंड के सिहुली और भेटनियां पैक्स चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रफीगंज BDO रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया को लेकर 2 पैक्स में चुनाव नहीं हो पाया था। राज्य निर्वाचन प्राधिकार प्राथमिकता के आधार पर चुनाव कराया जा रहा है।जो रफीगंज में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक नामांकन होगा। 3 एवं 4 फरवरी को संवीक्षा होगी, और 15 फरवरी को मतदान एवं मतगणना होगी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

प्रखंड अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को बेहतर पोषण प्रदान कराने के उद्देश्य से प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। जिसमें 6 माह से ऊपर के बच्चों को अनुपूरक आहार का सेवन कराया गया। पोषक क्षेत्र के शिशुओं को खीर खिलाकर इसकी शुरुआत की गयी तथा धात्री माताओं को भी पूरक पोषाहार के विषय में एवं साफ़- सफाई के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अलावा महिलाओं को ठंड में बच्चों के विशेष देखभाल करने की भी जानकारी दी गई।इस दौरान क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं को भी पोषण पर जानकारी दी गयी। इसके अलावा गर्भ के समय की खान-पान और परहेज के बारे में भी महिलाओं को विस्तार से बताया गया। घाटकुसुम्भा के डीहकुसुम्भा गांव में केंद्र संख्या 24 की सेविका रूबी कुमारी के द्वारा लाभार्थी के घर पर जा कर अन्नप्राशन कराया गया ।पिरामल स्वास्थ के बीटीओ सेराज हसन ने महिलाओं को ठंड में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।अनुपूरक आहार की जरूरत एवं फायदे की दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

मंगलवार को डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता डीएम इनायत खान ने की।उन्होंने बैठक में डीईओ नंदकिशोर राम को स्पष्ट निर्देश दिया कि वेतन का आवंटन प्राप्त होने पर शिक्षकों को ससमय वेतन भुगतान करना सुनिश्चित करें, अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा दी गई है वहां मीटर लगाना सुनिश्चित करें,। बिना मीटर की बिजली उपयोग में नहीं लाएं। सभी विद्यालय में आधारभूत सुविधा को फिर से एक बार जांच कर लें। सभी विद्यालयों में पानी ,शौचालय ,बिजली ,आवश्यकता के अनुसार बेंच,डेस्क ,टेबल ,कुर्सी ,भवन आदि की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिले के स्कूलों में नामांकित बच्चो को उनके हक और अधिकार मिलने के आसार बढ़ गए हैं। इन सभी को विधालय स्तर से ही सभी प्रकार के सरकारी लाभ मुहैया कराने को लेकर शिक्षको के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। समग्र शिक्षा कार्यलय में 30 – 30 शिक्षको की टोली बनाकर यह प्रशिक्षण 08 फरवरी तक जारी रहेगा। प्रशिक्षण के प्रथम दिन शेखोपुरसराय प्रखंड के तीस शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत डीपीओ सतीश प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर सम्भाग प्रभारी सुनील कुमार सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इस सम्बन्ध में बताया गया है कि सरकार ने सभी दिव्यांग को सम्मान के साथ जीने के अधिकार को सुनिश्चित करने को लेकर यह कार्यक्रम स्कूलों में भी शुरू किया गया। पहले दिव्यांगता के प्रकार केवल 07 थे। लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 21 हो गयी है। इन सभी के लिए सरकार ने कई योजना शुरू कर रखी है। इन सभी योजना की जानकारी और उसका लाभ दिए जाने को लेकर इस सम्बन्ध में सभी शिक्षको को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बताया गया है कि 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग को स्कूल में एक वाचक उपलब्ध कराया जाना है। साथ ही इन बच्चो को स्कूल पहुचाने के लिए अभिभावक या किसी दूसरे को प्रतिमाह तीन हजार रूपये दिए जाना है। इसी प्रकार छात्रवृति और प्रोत्साहन राशि भी इन सभी को दिया जाना है। शिक्षको को इनके लाभ के सभी उपाय सत्रवार बताया जा रहा है। विधालय स्तर पर इन सभी का एक डाटाबेस तैयार कर उन्हें सभी सुविधा दिया जाना है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

मंगलवार को विश्व हिंदू परिसद के जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा स्वर्गीय आदित्य नारायण शर्मा जी के आवास से धन संग्रह अभियान की शुरुआत किया।श्रीराम_मंदिर_निर्माण हेतु धन-संग्रह का कार्यक्रम ग्राम- रामपुर सिंदाय में किया गया।यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक हर गांव,कस्बा टोला, घर का पहुचना का लक्ष्य रखा गया है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।  इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिरालाल सिंह,स्वंयसेवक तरुण कुमार ,मिर्तुंजय कुमार रामशंकर पासवान एवं बरबीघा नगर परिषद के ग्राम के लोग बढ़-चढ़ कर राम मंदिर निर्माण में सहयोग किया।

केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) शेखपुरा का मंगलवार को 12 वा जन्म दिन मनाया गया। केंद्र के निदेशक अश्वनी कुमार एवम् केंद्र के संकाय सदस्य रघुवीर कुमार एवं अतिथि संकाय आगरा के हजारी लाल शर्मा द्वारा केक काट कर मनाया गया । निर्देशक के द्वारा बताया गया की अभी तक आर सेटी मे 8789 लोगों को अन्य अन्य बिधाओ मे निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया हैं I इसमे महिला 5334 , इसमे से एस सी 1788 ,एस टी 14, मनिओरिटी 205, ओ बी सी 5163, जेनरल 1613 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है। इसमे से करीब 72 % कर सफल उद्यमी बन चुके हैं ।इनमे से 27% विभिन्न बैंको द्वारा ऋण की सुबिधा भी दी गयी और आने वाले दिनों मे हमारा प्रयास शत प्रतिशत अच्छा करने की ओर रहेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शिक्षा प्रेमी और सदर प्रखंड के हथियावां स्थित सीएनबी महाविधालय के संस्थापक स्वर्गीय बाँके सिंह पूर्व मुखिया को उनकी आठवी पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किया गया। महाविधालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित किया गया। उसके साथ ही रामचरित्र मानस के सुंदर कांड का अखंड पाठ किया गया। इस अवसर पर जिलाभर से शिक्षाविदो का जमघट भी लगा। समारोह में महाविधालय के प्राचार्य भुनेश्वर प्रसाद के साथ पूर्व प्राचार्य डॉ उमा कान्त सिंह, रामाधीन महाविधालय के प्राचार्य डॉ दिवाकर कुमार, पूर्व प्रचार्य डॉ सत्यनारायण प्रसाद सिंह, डॉ रमाकांत प्रसाद सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ साथ विधालय के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी तथा नामांकित छात्र छात्रा ने श्रद्धा के साथ इस समारोह में भाग लिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण ने भी इस समारोह में भाग लिया। महाविधालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिक्षाविदो ने स्वर्गीय बाँके बाबु के आदर्शो की चर्चा की। उच्च शिक्षा को लेकर उनके किये गए कार्यो को सभी ने आदर से याद किया।कांग्रेस दिग्गज पूर्व सांसद स्वर्गीय राजो सिंह की प्रेरणा से गाव में महाविधालय बनाने में उनके योगदान को सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

रफीगंज ABVP के टीम राजकीयकृत +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय अर्थुआ पहुंची। ABVP जिला संयोजक शुभम सिंह और नगर मंत्री पप्पू यादव ने कहा की कार्यकर्ता जब विद्यालय में पहुंचे तो सैकड़ों छात्र छात्राओं से प्रैक्टिकल के नाम पर 300 रुपया ,एडमिट कार्ड के नाम पर 50 रुपया लिया जा रहा था।विद्यालय के कुछ शिक्षकों द्वारा मनमानी तरीके से पैसा लिया जा रहा था। जिस पर ABVPने नाराजगी जाहिर की और रोक लगवाया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रफीगंज विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह रफीगंज के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों से समस्या को सुना। प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को जनसंपर्क करके लोगों की समस्या को सुना एवं आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्या का निदान किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।