नीमी पंचायत अंतर्गत आँगनवाड़ी केन्द्र संख्या 55 पर बुधवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम को और मजबूत करने के उद्देश्य से सास-बहू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रफीगंज के किराना पट्टी में 21जनवरी दिन गुरुवार को समय सुबह 10:00 बजे के आसपास किराना पार्टी में 1 बच्चा जिसकी उम्र करीब5साल के आसपास है रोते हुए देखा गया। रोते देख रफीगंज के नरसिंह स्थान के सदस्यों ने उससे पूछताछ की परंतु वह कुछ नहीं बोल पाया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शेखपुरा सदर अस्पताल में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में 25 लोगों के आंखों का मुफ्त ऑपरेशन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बुधवार को शेखपुरा - शाहपुर पथ पर कोसुंभा हाल्ट रेलवे गुमटी के समीप यात्रियों से भरे एक ऑटो के सड़क किनारे पानी से भरे खड्ड में पलट जाने से ऑटो का चालक सहित आठ लोग घायल हो गए। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस की दखल के बाद शेखपुरा - बरबीघा मुख्य पथ पर टाटी पुल और टोटिया पहाड़ के बीच ट्रकों के जाम को हटाया गया। इस संबंध में पुलिस को सख्ती का प्रयोग करना पड़ा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बुधवार को श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु धन-संग्रह का कार्यक्रम शेखोपुरसराय प्रखंड के शेखोपुर बाजार में आयोजित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रफीगंज प्रखंड के सिहुली और भेटनियां पैक्स चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रफीगंज BDO रितेश कुमार सिंह ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया को लेकर 2 पैक्स में चुनाव नहीं हो पाया था। राज्य निर्वाचन प्राधिकार प्राथमिकता के आधार पर चुनाव कराया जा रहा है।जो रफीगंज में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक नामांकन होगा। 3 एवं 4 फरवरी को संवीक्षा होगी, और 15 फरवरी को मतदान एवं मतगणना होगी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड के ढोसीला कला गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले मे धर्मेंद्र यादव की पत्नी सुनैना देवी घायल हो गई। जिसका इलाज PHC में किया गया। घायल सुनैना देवी ने बसंती देवी, दीपा कुमारी, गोलू कुमार, इलायची देवी को नामजद आरोपी बनाते हुए थाने में FIR की। घायल ने बताया कि मेरे दरवाजे पर सभी उक्त व्यक्ति आकर गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगे। साथ ही गले से सोना का जितिया एवं कान का टाप छिन लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
प्रखंड के दनई कोटवारा में 9 दिसंबर को गौतम बुध मार्केट का उद्घाटन किया गया था जो प्रत्येक बुधवार को लगाया जा रहा है बाजारसमिति अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से एवं आम जनता के सहयोग से बाजार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और लोगों को बाजार लग जाने से बहुत बड़ी फायदा हुई है पहले कम दाम पर किसानों को अपना फल एवं सब्जी को बेचना पड़ता था।मौके पर जुगेश पासवान, डॉ विनय यादव रंजीत रहे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
रफीगंज प्रखंड के शिव मंदिर के प्रांगण में कासमा मंडल के कार्यसमिति का बैठक हुआ।बैठक की अध्यक्षता कासमा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया और संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया।मुख्य अतिथि के रूप जिला भाजपा उपाधयक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, और दीनानाथ विश्वकर्मा उपस्थित थे। बैठक में कासमा मंडल के कार्यसमिति का घोषणा किया गया।इस मौके पर किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता सैनी, अनुशुचित मोर्चा अध्यक्ष मुकेश कुमार, शंकर दयाल बाबु, रमेश सिंह, अशोक पाठक महामंत्री शिवनारायण साव, विशाल देव, उपाध्यक्ष शशी कुमार, अजय कुमार सिन्हा, रिशु सिंह, रंजन चौरसिया व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
