जिले में शनिवार से शुरू कोविड टीकाकरण का दौर बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। टीका लगाने का काम सदर अस्पताल और रेफरल अस्पताल बरबीघा में किया गया। सदर अस्पताल में 30 और रेफरल अस्पताल में 50 ने टीका लिया। सदर अस्पताल में इस अभियान के तहत प्लान इंडिया के जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी ने टीका लिया। अभी तक जिले में कुल 600 लोगो को टिका दिया जा चूका है। इन सभी को चार सप्ताह के बाद इस का एक दूसरा डोज दिया जायेगा। दूसरे डोज के 14 दिन बाद शरीर में एंटीबोडी बनना शुरू हो जायेगा। इस दौरान लोगो को कोविड के बचाव के लिए मास्क, दूरी और साफ सफाई बनाये रखना होगा। टीकाकरण के दौरान यहाँ सबसे ज्यादा ख़ुशी की बात यह है कि टीका के बाद किसी भी व्यक्ति को कोई साईड इफेक्ट नहीं हुआ है। हालाकि टीकाकरण के प्रथम चरण में यहाँ तीन हजार से ज्यादा लोगो का निबंधन किया गया है। जिसमे सरकारी और निजी डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी ने अनुसार जिले में टीकाकरण का कार्य जारी रहेगा। यहाँ अब प्रति सोमवार और बृहस्पतिवार को कोविड का टीका दिया जायेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ज़िला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित ज़िला क्रिकेट लीग सत्र 2019-20 के प्रथम सेमीफाइनल मैच में बृहस्पतिवार को बरबीघा क्रिकेट क्लब ने एकसारी क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। चेवाडा के आजाद खेल मैदान में चल रहे लीग के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवाज़ के 30 राहुल के 30 एवं संतोष 24 रनों के मदद से 159 रन बनाए । बरबीघा के सूरज ने 30 पर 02 और अमित ने 23 रन पर 02 विकेट लिए बरबीघा को मैच जीतने के लिए160 रन बनाने थे ।जो उसने 07 विकेट खो कर 163 रन बना कर मैच जीत लिया। बरबीघा के कैप्टन सोनू ने शानदार 55 रन अमित17 एवं अभिषेक ने 13 रानो का योगदान किया । एकसारी के अभिषेक 14 रन पर 02 एवं रोशन ने 32 रन पर 02 विकेट प्राप्त किया। बरबीघा के सोनू सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल मैच में आज़ाद क्रिकेट क्लब चेवाड़ा का मुकाबला बुधौली क्रिकेट क्लब से होगा । अम्पायर मधु कुमार मिथलेश कुमार थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन जागरुकता रथ रवाना किया गया। समाहरणालय से इस रथ को डीडीसी सत्येंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी देखा रवाना किया ।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर वीर कुमार सिंह अपर मुख्य चिकित्सा प्राधिकारी डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह जिला स्वास्थ्य प्रबंधक श्याम कुमार निर्मल सहित कई डॉक्टरों कर्मी के अलावा केयर इंडिया यूनीसेफ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस संबंध में बताया गया कि यह रथ गांव गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन के उपायों के बारे में जागरुक करने का प्रयास करेगा ।लोगों को नसबंदी बंधयाकरण की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी देगा ।12 की संख्या में यह रथ विभिन्न आधुनिक संचार यंत्रों से सुसज्जित है। इस पर स्वास्थ कर्मियों का दल लोगों को प्रोत्साहित कर बंधयाकरण और नसबंदी के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। सरकार के कार्यक्रम के अनुसार अभी परिवार नियोजन माह चल रहा है। माह के बचे अंतिम दिनों में इसे तेज़ करने पर बल दिया जा रहा है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक इसमें संदेश पहुचाने का प्रयास है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला के जाने माने समाजसेवी और हुसैनाबाद पंचायत के पूर्व मुखिया व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बाबू की 21वीं पुण्यतिथि जगह जगह श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। स्व राम बाबू के पैतृक गांव अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में वयोवृद्ध समाजसेवी मिथलेश सिंह की अध्यक्षता में पुण्यतिथि समारोह आयोजित की गई। जबकि गेट चौक पर राम बाबू स्मृति द्वार पर हर साल की भांति झंडोतोलन किया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में उपस्थित सैकड़ों लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में सनैया पंचायत के पूर्व मुखिया एवम बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला महासचिव नवीन कुमार , कांग्रेस के जिला नेता राम नन्दन सिंह उर्फ भोला बाबू , ज्वाला महतो , विजय सिंह , दयानन्द सिंह , अंशु राज , बलिराम पांडेय, बाबूलाल यादव , संजय कुमार अधिवक्ता , यदु महतो , विजय कुशवाहा ,अमृत यादव ,डबलू ठाकुर ,सुनील मिस्त्री , हरदेव पासवान सहित अन्य ने संबोधित करते हुए उन्हें एक समाजसेवक की संज्ञा दी। जो जीवन पर्यन्त समाज सुधार के कार्यों में लगे रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी के नये डी० फॉर्म० एवं बी० फॉर्म० पाठ्यक्रम संचालन एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु बिहार सरकार, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गठित टीम ने बृहसपतिवार को निरीक्षण का कार्य किया। जैसा कि ज्ञात है कि संस्थान के आधारभूत संरचना की जांच एवं आवश्यकताओं का आकलन करने हेतु डॉ देवेंद्र कुमार गुप्ता अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं बिहार पटना की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम के द्वारा इस कार्य को संपन्न किया गया। इन चार सदस्यीय टीम में जैकी अनवर अमन विभागाध्यक्ष, फार्मोकोलॉजी विभाग, वर्द्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी, नालंदा (बिहार), डॉ० शैलेंद्र कुमार प्राध्यापक-सह-प्राचार्य राजकीय फार्मेसी संस्थान अगमकुआं पटना -7 एवं डॉ० फैसल अरशद प्रशासनिक पदाधिकारी रेफरल अस्पताल बरबीघा के द्वारा इस कार्य को संपन्न किया गया। महाविद्यालय की कार्य व्यवस्था एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर उनके द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर साई ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस के अध्यक्ष अंजेश कुमार भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस सुदूर परिक्षेत्र में महाविद्यालय खोलने का उद्देश्य यह है कि ग्रामीण छात्रों को मेडिकल के क्षेत्र में कार्य करने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है इस समस्या का समाधान और उनकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए देश की मुख्यधारा में जोड़ने का लक्ष्य हमने रखा है। इस अवसर पर साई कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति रही।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जदयू के जिला प्रवक्ता दीपू भारती को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं पर्यावरण सुरक्षा संगठन का शेखपुरा जिला अध्यक्ष बनाया गया है।हमेशा गरीबों - शोषितों की आवाज बुलंद करने वाले एवं सभी समाज मे अपनी एक पहचान रखने वाले वर्तमान में युवा जदयू में जिला प्रवक्ता के पद पर है। सरल स्वभाव और मृदुभाषी दीपू भारती को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवम पर्यारण सुरक्षा संगठन का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर यहां दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई दी है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

सुन्दर सिंह महाविद्यालय मेहुस के तीसरी बार सचिव बनने के उपरांत बरबीघा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक सूदर्शन कुमार का लोगों ने भव्य स्वागत किया। उन्हें फूल माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामप्रकाश सिंह सहित अन्य ने स्वागत किया। बाद में शासी निकाय की बैठक में महाविद्यालय के विकास कार्यो का निरीक्षण भी किया। साथ ही कॉलेज के विकास पर चर्चा की।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

प्रखंड के कासमा क्षेत्र के जमालपुर ईटा भटटा के समीप निजी स्कुल टूर्नामेंट स्टार क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यतिथि पूर्व प्रदेश महासचिव तजम्मुल खान एवं विशिष्ट अतिथि शौकत अली के द्वारा फीता कटकर उद्घाटन किया गया। तजम्मूल खान ने बताया कि पहला मुकाबला भल्लू खैरा और कासमा के बीच खेला गया। जिसमें 6 ओवर का मैच हुआ। जिसमे भल्लू खैरा टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जसमे 10 रनो से बिजाई हुई। इस मौके पर आयोजक एहसन जमाली, हसन खान, शकील अहमद, मुहम्मद समसूदीन, मो जाबीर, मुहम्मद लड्डू, टिप्पु सुल्तान, मोहम्मद श्यान, के साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रफीगंज पुलिस ने फरार आरोपियों के घर इस्तिहार चिपकाया। रफीगंज पुलिस ने पचरिया गांव के भुन्दुल यादव के घर पर इस्तिहार चिपकाया और सैफगंज में भी डुगडुगी बजाकर दीपक कुमार के घर पर इस्तिहार चिपकाया।थानाध्यक्ष ने बताया कुछ दिन पूर्व कजपा गाँव से टीयूशन पढ़कर लौटने के दौरान छेड़खानी में मामले में 5लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। जिसमें3को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था,और दो फरार चल रहे है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बुधवार को शहर के पांच फर्जी निजी क्लीनिकों के विरुद्ध नगर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।