स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन जागरुकता रथ रवाना किया गया। समाहरणालय से इस रथ को डीडीसी सत्येंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी देखा रवाना किया ।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर वीर कुमार सिंह अपर मुख्य चिकित्सा प्राधिकारी डा कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह जिला स्वास्थ्य प्रबंधक श्याम कुमार निर्मल सहित कई डॉक्टरों कर्मी के अलावा केयर इंडिया यूनीसेफ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इस संबंध में बताया गया कि यह रथ गांव गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन के उपायों के बारे में जागरुक करने का प्रयास करेगा ।लोगों को नसबंदी बंधयाकरण की आवश्यकता के बारे में भी जानकारी देगा ।12 की संख्या में यह रथ विभिन्न आधुनिक संचार यंत्रों से सुसज्जित है। इस पर स्वास्थ कर्मियों का दल लोगों को प्रोत्साहित कर बंधयाकरण और नसबंदी के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। सरकार के कार्यक्रम के अनुसार अभी परिवार नियोजन माह चल रहा है। माह के बचे अंतिम दिनों में इसे तेज़ करने पर बल दिया जा रहा है। इसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक इसमें संदेश पहुचाने का प्रयास है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
