बीती देर शाम स्थानीय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पहड़ि या गांव स्थित एक कब्रिस्तान की झाड़ियों में छुपाकर रखे गए लगभग एक सौ टीना जावा गुड बरामद की। जिसे पुलिस ने घटना स्थल पर ही नष्ट कर दी। छापामारी का नेतृत्व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक शंकर सिंह ने किया । पुलिस ने बताया कि जब कब्रिस्तान के प्रबन्धन कमिटी के लोग झाड़ियों को खतम करने कब्रिस्तान में प्रवेश किए तो उनकी नजर शराब निर्माण के कारोबारियों द्वारा छुपाकर रखे गए जावा गुड से भरे टीना पर पड़ी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। तब जाकर पुलिस बरामद जावा महुआ को घटना स्थल पर ही बहाकर नष्ट कर दी । इसमें शामिल शराब कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

औरंगाबाद के कांग्रेस विधायक आनंद शंकर का शहर के वार्ड नम्बर 06 मे पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह के आवास पर नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष ने किया।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर कर विधायक का अभिनन्दन किया।वक्ताओ ने विधायक के सम्मान मे अपनी अपनी बाते रखी।साथ ही संगठन के मजबूती एवं आगामी 03 फरवरी को औरंगाबाद मे प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास के आगमन पर तैयारियो के संदर्भ मे चर्चा किया गया।विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये रफीगंज प्रखण्ड उर्वरा है।यहाँ संगठन मे एकरुपता है।पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति सकारात्मक सोंच के साथ कार्य करने को कहा।साथ ही आगामी 03 फरवरी को जिले मे प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू अधिक से अधिक की संख्या मे उपस्थित होने को कहा।राम राज सिंह,धर्मेंद्र कुमार सिंह,पिन्टू कुमार सिंह,प्रदीप सिंह,राणा सिंह,हरेन्द्र कुमार सिंह,अजीम खान ,सरपंच मनोज कुमार, पुर्व पैक्स अध्यक्ष सतेद्र सिंह ,बसंत सिंह,पवन सिंह, उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ABVPरफीगंज इकाई ने रफीगंज प्रखंड के विभिन्न विद्यालय व महाविद्यालय में जाकर छात्रों से समस्या को सुना एवं उसका निष्पादन किया। जिला संयोजक शुभम सिंह और नगर मंत्री पप्पू यादव ने बताया कि अभी सभी महाविद्यालय एवं विद्यालय में 10th,12th के बच्चों का प्रैक्टिकल हो रही है कुछ विद्यालय में प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली हो रही थी. मौके पर हार्दिक राजपूत राहुल शर्मा राहुल गुप्ता विशाल कश्यप थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

PHCरफीगंज मे शुक्रवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत जागरूकता वाहन को PHC प्रभारी डाँ अरविन्द कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि गांव-गांव जा कर वाहन पर लगे ध्वनि यंत्र के माध्यम से परिवार नियोजन सम्बन्धी सुझाव एवं परामर्श दिया जा रहा हैं।केयर इंडिया के प्रखण्ड प्रबंधक गिरीश दुबे ने बताया कि आरोग्य दिवस के दौरान उपस्थित लाभार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव से ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर पिपराही गांव से विकाश यादव को गिरफ्तार किया गया। शराब के मामले का अभियुक्त था।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

रफीगंज ओबरा पथ में कोटवारा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर 70 वर्षीय वृद्ध महिला सरोजनी देवी घायल हो गई। घायल की पहचान गुरुआ थाना के करताई गांव निवासी के रूप में की गई। घायल ने बताया कि अपने पुत्र प्रशांत कुमार सिहं के साथ अपने मैके इंदरार जा रही थी । इसी दरमियान कोटवारा मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से रोड पर गिरने से घायल हो गई। जिसे सर में चोट लगने से बुरी तरह घायल हो गई। तत्पश्चात लोगों ने उठाकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज लाया। जहां डॉक्टर चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के द्वारा इलाज की गई। डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि वृद्ध महिला की सर में चोट है। लेकिन घबराने कि कोई बात नहीं है धीरे धीरे स्थिति में सुधार आ जाएगी।

रफीगंज के अंचल कार्यालय में COअवधेश कुमार सिंह के द्वारा 4-4 लाख के चैक अलग-अलग सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को दिया गया।CO ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के बाद कसमा निवासी पूनम देवी के पति गुंजन प्रजापत की मौत 17 जून 2019 को हो गया था, जाखीम निवासी श्वेता देवी के पति जगदीश लाल खत्री की मौत 19जनवरी2019 को हो गई थी। ऐसे ही कुल 4 मृतक के परिजनों को कानूनी प्रक्रिया के बाद मुआवजा राशि दिया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पुलिस ने छापेमारी कर डाकबंगला के समीप से सात लीटर महुआ शराब बरामत किया गया। साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली की डाकबंगला के समीप रूधिर कुमार नामक ब्यक्ति शराब का बिक्री कर रहा था। सूचना के सत्यापन करते हुए पहुंचकर देखा कि एक व्यक्ति देसी का बिक्री कर रहा है। अचानक पुलिस बल को देख भागने लगा दल बल के सहयोग से दौड़कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम रुधिर कुमार गांव चित्रसारी बताया। वही निगरानी में रखते हुए स्थानी जगह पर विधिवत तलाशी दिया गया तो सात लीटर देशी शराब बरामत किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम एवं विरुद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर रुधिर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु धन-संग्रह का कार्यक्रम नगर परिषद शेखपुरा में किया गया। इस बाबत बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रो सुधीर कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम 27 फरवरी तक हर गांव,कस्बा टोला, घर का पहुचना का लक्ष्य रखा गया। हिन्दू वर्ग के लोगों में काफी उत्साह से लोग सहयोग कर रहे है। साथ ही राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और केंद्र की मोदी सरकार के प्रति भी आभार जता रहे है ।बहुप्रतीक्षित 5 सौ साल का सपना जो पूरा हो रहा है इसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सभी विंग के कार्यकर्ता टोली बनाकर श्रीराम मंदिर भव्य निर्माण में सहयोग कर दान ले रहे है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो0 सुधीर कुमार ,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह,अरविन्द कुमार,जिला उपाध्यक्ष बिपिन मंडल,जिला प्रवक्ता विभूति कुमार , नगर अध्यक्ष पवन मंडल जीअमित कुमार,गौरव कुमार और अन्य मौजूद थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

डी एम इनायत खान के आदेश के आलोक में जिले के जरूरतमंद व्यक्तियों को लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है बृहस्पतिवार को निर्मला कुमारी सिन्हा जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र शेखपुरा के द्वारा 55 गरीब ,निस्सहाय ,विधवा, दिव्यांग व्यक्तियों के बीच में वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना के तहत यह कंबल का वितरण किया जा रहा है । 22 जनवरी को मटोखर दह स्थित गरीब ,जरूरतमंद ,निस्सहाय बीच में कम्बल का वितरण किया जाएगा ।उन्होंने बताया कि अब तक के सैकड़ों की संख्या में कम्बल का वितरण किया जा चुका है । इस सत्येंद्र प्रसाद जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के द्वारा ठंड के लहर के कहर को कम करने के लिए चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा अब तक के करीब 15 सौ कंबल जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच में वितरण किया गया है। सभी अंचलाधिकारी प्रतिदिन चयनित स्थानों पर लगातार अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं।ठंड से बचने के लिए अनावश्यक अपने घरों से बाहर नहीं निकले ,अपने बाल बच्चों को घर में ही रखें दो दिनों तक ठंड का यह कहर रहने की संभावना व्यक्त की गई है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।