दाखिल ख़ारिज के मामले में सुस्ती को लेकर अरियरी और चेवाडा के सीओ को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार ने यह कार्रवाई की है। ।

शेखपुरा सदर अस्पताल में शिविर लगाकर 27 नेत्र रोगियों के मोतियाबिंद का मुफ्त आपरेशन किया गया। जिला अंधापन निवारण समिति के सहयोग से सफलतापूर्वक आपरेशन के बाद सभी को मुफ्त चश्मा देकर सम्मानपूर्वक घर भेजा गया। शनिवार को आपरेशन कराने वालो में महिला की संख्या ज्यादा देखी गयी। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया कि सभी मोतियाबिंद आपरेशन प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डा वरखा सोलंकी ने किया। आपरेशन के पूर्व बड़ी संख्या में लोगो के आँखों का जाँच उनकी टीम द्वारा किया गया। जाँच कार्य राकेश कुमार और राजू कुमार द्वारा किया गया। सदर अस्पताल में इस सर्दी के मौसम में आँखों का आपरेशन करवाने वालो की भीड़ उमड़ रही है। जिला अस्पताल में यहाँ के अलावा आसपास के जिलो के लोग भी इस शिविर का लाभ लेने पहुच रहे हैं।

ज़िला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित ज़िला क्रिकेट लीग सत्र 2019-20 के फाइनल मैच में शनिवार को आजाद ग्राउंड चेवाडा के मैदान में खेले गए रोमांचक मुकाबले में बरबीघा क्रिकेट क्लब ने बुधौली सी सी को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र से पुलिस ने एक युवक को लोडेड पिस्तौल के साथ एक गैराज में चोरी करते गिरफ्तार किया है। इस छापामारी में अँधेरे और कुहरे का लाभ उठा कर अन्य बदमाश भागने में सफल हो गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

रविवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के पांची गांव निवासी और 25 वर्षीय युवक सोनू मांझी की लाश बगल के कुंभरी नदी से बरामद की गई है। सूत्रों ने बताया कि युवक अहले सुबह शौच करने नदी की तरफ गया था। आशंका जताई गई है कि युवक का पांव फिसल जाने से वह पानी से भरे नदी में जा गिरा होगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

ABVP रफीगंज इकाई द्वारा कार्यालय में बैठक की गईऔर बैठक में सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए साथ ही बैठक में 26 जनवरी पर चर्चा हुई। जिला संयोजक शुभम सिंह और नगर मंत्री पप्पू यादव ने बताया कि कार्यालय में बैठक की गई साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्पांजलि एवं उनकी जीवनी पर चर्चा की गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

रफीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि चरकावां भुईयां टोली के क्रांति भुईयां शराब के मामले में अभियुक्त बनाया गया था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

शुक्रवार को संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा, में 53 वा सड़क सुरक्षा मासिक अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरोनावायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन किया गय । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शेखपुरा जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरराम ने विद्यालय के नवम एवं दशम वर्ग के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए बच्चों को इसकी शपथ ग्रहण कराई । इस कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि को संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा के डायरेक्टर सर द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख नवीन कुमार भी संबोधन किया, बच्चों ने सड़क सुरक्षा के प्रति अभिभाषण में भाग लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

ज़िला क्रिकेट संघ द्वारा संचालित ज़िला क्रिकेट लीग सत्र 2019-20 के दूसरे सेमीफाइनल के एकतरफा मुकाबले में बुधौली सी सी ने आज़ाद सी सी चेवाड़ा को 05 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान चेवाड़ा की टीम 27,03 ओवर में 119 रन का स्कोर किया। टीम की ओर से रवि गांधी ने 19 रन नवीन 18 प्रहलाद 12 आसुतोष 10 और अमन ने 12 रन बनाए ।बुधौली की ओर से अभिषेक ने 21 पर 02 अभिषेक यादव 16 पर 02 अमरजीत राय 29 पर 02 एवं अमन ने 11 रन पर 02 विकेट लिए मैच जीतने के लिये बुधौली को 120 रन बनाने थे। जो उसने परमिंदर सिंह के 26 रन विकास यादव 26 नाबाद अमरजीत 15 एवं शिवम ने 12 रन बनाए चेवाड़ा की ओर से अमन ने 01 बिजेंद्र ने01 एवं मुकेश ने 01 विकेट प्राप्त किया। बुधौली टीम के विकास यादव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज़िला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अशोक कुमार प्रिंस द्वारा दिया गया ।अंपायर मधु कुमार, मिथलेश कुमार ने किया। शनिवार 23 जनवरी को फाइनल मैच में बरबीघा का मुकाबला बुधौली शेखपुरा से होगा । फाइनल मैच का उदघाटन एवं पुरस्कार वितरण नव निर्वाचित विधायक विजय सम्राट द्वारा किया जायेगा। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिशन के पूर्व जिला अध्यक्ष मदन लाल ने दिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

शुक्रवार को शहर के प्राचीन गौशाला से गौ ग्रास रथ को हरी झंडी दिखाकर एस डी ओ निशांत कुमार ने रवाना किया।। मालूम हो कि 1920 ई में इस गौशाला का स्थापना किया गया था । जो कि उचित देखभाल के अभाव में जीर्ण शिर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है । जिसको नगर के बुधौली मोहल्ले के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसको सम्भाला और अभी स्थिति में सुधार आने की बात बताई जा रही है । बता दें कि जिला में दो गौशाला स्थित है। पहला बरबीघा और दूसरा शेखपुरा शहर में। इस संबंध में एस डी ओ निशांत कुमार ने बताया कि 20 लाख रुपया सरकार द्वारा स्वीकृति किया है । सरकार के द्वारा दिये गये रा शि को गौशाला भवन को मरम्मत कर जल्द ही उस पैसे को उपयोग किया जाएगा । मौके पर गौशाला सचिव ज्योतिष सतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गंगा प्रसाद उर्फ गंगा मनिहारी के द्वारा जो टो टो वाहन दिया गया है। शहर और घूम-घूम कर गौशाला के लिए निकाले हुए गौ ग्रास को जमा करेगा । शहर में सब्जी मंडी, फल मंडी में जाकर गौ के लिये हरा चारा इकट्ठा कर गाय को खाने के लिए उपलब्ध करा पायेगा । मौके पर गौशाला गौशाला में सचिव ज्योतिष कुमार, पम्मु कुमार उर्फ पवन कुमार, सुनील कुमार, बन्टू कुमार, पिंटू कुमार, सुडु कुमार, गुड्डू कुमार, बंटू कुमार, राजेश कुमार, राजन कुमार, गुरु प्रसाद उर्फ गुरु जी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।