शुक्रवार को शहर के प्राचीन गौशाला से गौ ग्रास रथ को हरी झंडी दिखाकर एस डी ओ निशांत कुमार ने रवाना किया।। मालूम हो कि 1920 ई में इस गौशाला का स्थापना किया गया था । जो कि उचित देखभाल के अभाव में जीर्ण शिर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है । जिसको नगर के बुधौली मोहल्ले के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसको सम्भाला और अभी स्थिति में सुधार आने की बात बताई जा रही है । बता दें कि जिला में दो गौशाला स्थित है। पहला बरबीघा और दूसरा शेखपुरा शहर में। इस संबंध में एस डी ओ निशांत कुमार ने बताया कि 20 लाख रुपया सरकार द्वारा स्वीकृति किया है । सरकार के द्वारा दिये गये रा शि को गौशाला भवन को मरम्मत कर जल्द ही उस पैसे को उपयोग किया जाएगा । मौके पर गौशाला सचिव ज्योतिष सतीश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि गंगा प्रसाद उर्फ गंगा मनिहारी के द्वारा जो टो टो वाहन दिया गया है। शहर और घूम-घूम कर गौशाला के लिए निकाले हुए गौ ग्रास को जमा करेगा । शहर में सब्जी मंडी, फल मंडी में जाकर गौ के लिये हरा चारा इकट्ठा कर गाय को खाने के लिए उपलब्ध करा पायेगा । मौके पर गौशाला गौशाला में सचिव ज्योतिष कुमार, पम्मु कुमार उर्फ पवन कुमार, सुनील कुमार, बन्टू कुमार, पिंटू कुमार, सुडु कुमार, गुड्डू कुमार, बंटू कुमार, राजेश कुमार, राजन कुमार, गुरु प्रसाद उर्फ गुरु जी के साथ अन्य लोग उपस्थित थे ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।